Asus ZenFone 5Z की फ्लिपकार्ट पर बिक्री शुरू, कई ऑफर्स और डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Asus कंपनी की चर्चा स्मार्टफोन की दुनिया में आजकल काफी ज्यादा हो रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि ताइवान की इस कंपनी ने एक नया Asus Zenfone 5Z लॉन्च किया है। इस फोन के शानदार लुक और फीचर्स की वजह से मोबाइल मार्केट में चर्चा छाई हुई हैं। अब इस फोन के बारे में एक और खबर सामने आई है। ख़बर यह है कि इस नए और जबरदस्त स्मार्टफोन की बिक्री फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है। भारतीय यूजर्स कहीं से भी फ्लिपकार्ट की साइट पर जाकर इस फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी ले सकते हैं और अपना स्मार्टफोन ऑर्डर भी कर सकते हैं। यह स्मार्टफोन फिलहाल एक्सक्लूसिव तौर से सिर्फ फ्लिपकार्ट पर ही उपलब्ध है। आपको बता दें कि इस फोन की इस वक्त सीधी टक्कर OnePlus 6 और Honor 10 जैसे हैंडसेट से है।

फ्लिपकार्ट से इस फोन को खरीदने में कुछ ऑफर्स भी दिए जा रहे है। जैसे अगर आप आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड को इस्तेमाल में लाते हैं तो 3,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक और 100 जीबी अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प है। इस फोन के लिए फ्लिपकार्ट का मोबाइल प्रोटेक्शन प्लान भी 499 रुपये में उपलब्ध है।
कुछ दिनों पहले ही OnePlus6 और Honor10 लॉन्च किए गए थे और मार्केट में इनकी काफी चर्चाएं हो रही थी। अब Asus Zenfone 5Z के आने मुकाबला कड़ा हो गया है। इस फोन के फीचर्स की बात करें तो यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर और 8 जीबी तक रैम के साथ आता है। इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी इंटरनल मेमोरी स्टोरेज वाला एक वेरिएंट हैं। इसका दाम 29,999 रुपये है। वहीं दूसरा 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज जिसका दाम 32,999 रुपये है। और एक 8 जीबी रैम के साथ ही 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट भी है। इसका दाम 36,999 रुपये है। इसी के साथ इस फोन में इंटरनल स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है जो सोनी आईएमएक्स 363 सेंसर वाला है। इसके अलावा सेकेंडरी कैमरा में 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। वहीं सेल्फी फीचर्स और वीडियो कॉलिंग को ध्यान में रखते हुए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा हुआ है। जिसके साथ एलईडी फ्लैस और बहुत सारे ब्यूटी फीचर्स भी मौजूद हैं। इसके अलावा इस फोन के बैक में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है जो 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देता है। बैटरी 3300 एमएएच की है जो एआई चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। जे़नफोन 5ज़ेड का वज़न 155 ग्राम है।


Click it and Unblock the Notifications








