Asus ZenFone 7: 26 अगस्त को फ्लिप कैमरा के साथ होगा लॉन्च, टीज़र हुआ रिलीज़
ताइवान की कंपनी आसुस भी भारत में अपने नए और इनोवेटिव स्मार्टफोन्स से भारतीय लोगों को आकर्षित करते आ रही है। अब आसुस कंपनी अपने एक नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने जा रही और उसकी तारीख भी सामने आ गई है। आसुस कंपनी के इस स्मार्टफोन का नाम Asus Zenfone 7 है। इस फोन को 26 अगस्त के दिन लॉन्च किया जाएगा।
Asus ZenFone 7 को लॉन्च करने की तैयारी
Asus ZenFone 7 को कंपनी Asus ZenFone 6 के ही अपग्रेड वर्ज़न के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के बारे में आज एक ताजा जानकारी सामने आ रही है कि इस फोन में कंपनी फ्लिप कैमरा देने जा रही है। इस बात की पुष्टि आसुस के इस नए फोन का एक टीज़र करता है।
टीज़र हुआ रिलीज़
ट्विटर पर मौजूद एक आधिकारिक अकाउंट Asus Deutshland ने अपने अकाउंट पर एक वीडियो टीज़र पोस्ट किया है। इस टीज़र के मुताबिक Asus Zenfone 7 में कंपनी फ्लिप कैमरा देने वाली है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि इस फोन के टीज़र में Asus ZenFone 7 की एक झलक दिखाई दे रही है।
क्या फोन में होगा फ्लिप कैमरा..?
इस फोन में अगले हिस्से में फ्रंट कैमरा के लिए कोई भी स्पेस दिखाई नहीं दे रहा है। इस फोन में ना तो कोई नॉच दिया गया है और नाही कोई कटआउट मौजूद है। इन सभी चीजों के अलावा इस फोन में एक फ्लिप कैमरा दिया गया है। 6 सेकेंड के इस टीज़र को आप हमारे इस आर्टिकल में ही देख सकते हैं।
टैगलाइन: "अपनी दुनिया को पलटें"
इस वीडियो टीज़र में कंपनी ने जर्मन में एक टैगलाइन लिखी है, जिसका हिंदी अनुवाद है, "अपनी दुनिया को पलटें". पलटने की बात और फोन के अगले हिस्से में फ्रंट कैमरे के लिए कोई जगह ना होना बताता है कि इस फोन में कंपनी फ्लिप कैमरा सेटअप देने वाली है। हालांकि इसके बारे में आसुस कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है ना ही इस वीडियो टीज़र में फ्लिप कैमरा का जिक्र किया है।
दमदार प्रोसेसर होने की संभावना
Asus कंपनी अपने Asus Zenfone 7 के साथ Asus Zenfone 7 Pro को भी भारतीय मार्केट में पेश कर सकता है। इस दोनों फोन में कंपनी क्रमश: Snapdragon 865 और Snapdragon 865+ प्रोसेसर दे सकती है। हालांकि 26 अगस्त को इस फोन के लॉन्च होने से पहले हमें इस फोन के बाकी फीचर्स की जानकारी जानने का इंतजार रहेगा।


Click it and Unblock the Notifications








