Asus Zenfone का नया स्मार्टफोन तीन कैमरों के साथ होगा लॉन्च
काफी सारी स्मार्टफोन कंपनियां अपने स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए काफी समय से मेहनत कर रही है। उसी तरह ताइवान की कंपनी आसुस कंपनी अपने Zenfone 5Z के अपग्रेडेड वर्जन पर काम कर रही है। काफी समय से इस स्मार्टफोन को लेकर लीक्स सामने आ रही थी। अब स्मार्टफोन से जुड़ा एक विज्ञापन MWC 2019 में एक मैग्जीन में देखने को मिला है। जिससे पता चलता है कि कंपनी अपने Zenfone 6 को स्पेन, वेलेसिना में 14 मई को लॉन्च करने जा रही है।

हालांकि कंपनी ने अपने स्मार्टफोन को लेकर इनविटेशन को ऑफिशियल तरीके से नहीं भेजा है। वहीं, कंपनी ने इस स्मार्टफोन के बारें में कोई भी जानकारी पेश नहीं की है। GSMArena द्नारा पेश की गई रिपोर्ट से पता चलता है कि मैग्जीन में इस स्मार्टफोन के विज्ञापन में "Defy Ordinary" का स्लोगन लिखा हुआ है। जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि Zenfone 6 में स्लाइडर पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, डिवाइस के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आने की भी उम्मीद है।
Asus Zenfone 5z स्पेसिफिकेशन
जैसा हम आपको ऊपर बता चुके हैं कि आसुस का नया Zenfone 6 स्मार्टफोन Zenfone 5Z का अपग्रेड वर्जन होगा। बता दें, कंपनी ने अपने Zenfone 5z को 6.2इंच की FHD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया था। वहीं, कंपनी ने फोन में बेजल लैस स्क्रीन और नॉच को पेश किया है। बता दें, स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845SoC ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आता है। कैमरा की बात करें तो Asus Zenfone 5z के बैक पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है।
जिसका पहला सेंसर 12मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर 8मेगापिक्सल का है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 8मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड ओरियो बेस्ड ZenUI पर ऑपरेट होता है। बता दें, स्मार्टफोन के बैक पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही फोन में फेस अनलॉक फीचर को भी पेश किया गया है। Zenfone 5z स्मार्टफोन में ब्लूटूथ , 4G LTE, ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट, Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट जैसे फीचर भी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications