Asus ZenFone Live L1 लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स
आसुस ने अपना एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन Asus ZenFone Live L1 इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। आसुस का ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड गो प्रोग्राम के तहत लॉन्च किया गया है और ये गो एडिशन ओपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा।
इंडोनेशिया में इस स्मार्टफोन को पेश कर दिया गया है, लेकिन इसकी बिक्री 17 मई से शुरू होगी। फिलहाल कंपनी की तरह से बाकी देशों में इस फोन की उपलब्धता और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक आसुस जेनफोन लाइव L1 स्मार्टफोन एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत 1.5 मिलियन आईडीआर यानी करीब 7200 रुपए होगी। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में।
Asus ZenFone Live L1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

इस फोन में 5.5 इंच का फुल व्यू एचडी प्लस आईपीएस डिसप्ले दिया है। इसका ऑस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। कंपनी ने इस फोन को पतले बैजल के साथ पेश किया है। इस फोन के बैक पैनल पर फिंगर प्रिंट सेंसर होगा। कंपनी ने इस फोन को पिंक, ब्लैक, व्हाइट और ब्लू वेरिएंट लॉन्च किया है।
आसुस के इस एंड्रॉइड ओरियो गो एडिशन स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 5 मेगापिक्सल का है।
आसुस जेनफोन लाइव L1 एंड्रॉइड गो एडिशन स्मार्टफोन में 1 जीबी और 2 जीबी रैम के ऑप्शन होंगे। इंटरनल स्टोरेज की बात करें, तो ये 16 जीबी का होगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में क्वाडकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर और एड्रेनो 308 जीपीयू चिपसेट दिया होगा।

आसुस का ये फोन एंड्रॉइड ऑरियो गो एडिशन के साथ ज़ेनयूआई 5.0 पर चलेगा। पावर बैकअप के लिए आसुस के इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी दी होगी। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ , माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ओटीजी जैसे फीचर्स उपलब्ध होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








