आसुस जेनफोन लाइव, सेल्फी होगी और ब्यूटीफुल
आसुस ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, इस फोन में नई ब्यूटीलाइव एप है।
ताईवानी कंपनी आसुस ने अपना नया हैंडसेट जेनफोन लाइव पेश कर दिया है। आज कल के ज्यादातर स्मार्टफोन की तरह यह भी सेल्फी लवर्स को टारगेट करता है। कंपनी के अनुसार इस फोन की खासियत इसके कैमरे में दिया गया ब्यूटीफिकेशन फीचर है। अफ़सोस कंपनी इसकी कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

आसुस जेनफोन लाइव में कंपनी की नई ब्यूटीलाइव एप दी गई है, जो कि एक लाइव स्त्रेअमिग ब्यूटीफिकेशन एप है। इसके अलावा एक और खास बात है कि यह फोन बिल्ट इन MEMS माइक्रोफोन के साथ आता है, जो बैकग्राउंड की आवाज (हल्ले) को डिटेक्ट कर उसे हटाता है।

आसुस जेनफोन लाइव में 5 इंच की एचडी आईपीएस डिस्प्ले दी है, इसमें ब्लूलाइट फ़िल्टर फीचर भी दिया है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है। फोन में क्वाड कोर क्वालकॉम प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन की रैम 2जीबी की है, इसमें 16जीबी और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज मॉडल मिलेंगे। स्मार्टफोन की इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड से 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

आसुस ने कहा है कि जेनफोन लाइव के यूज़र्स को गूगल ड्राइव पर दो सालों के लिए 100जीबी फ्री स्टोरेज मिलेगी। फोन ड्यूल सिम सपोर्ट करता है और दोनों ही सिम पर 4जी LTE सपोर्ट है। फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इसमें मैन्युअल मोड और सेल्फी मोड भी है। इसकी बैटरी 2650mAh की है।


Click it and Unblock the Notifications