फेस्टिव धमाका : असुस जेनफोन मैक्स की कीमत हुई कम
आसुस ने अपने स्मार्टफोन जेनफोन मैक्स (ZC550KL) की कीमत कम कर दी है। 2जीबी रैम वाला यह स्मार्टफोन अब केवल 7,999 रुपए में उपलब्ध है। इस फोन की कीमत कंपनी ने फेस्टिव सीजन के दौरान 1000 रुपए कम की है। इस फोन की कीमत पहले 8,999 रुपए थी।

असुस जेनफोन मैक्स को नई कीमत के साथ ही फ्लिप्कार्ट, अमेज़न और स्नैपडील पर ऑनलाइन रिटेल स्टोर पर साथ ही कई मेजर ऑफलाइन रिटेलर्स पर नै कीमत के साथ मिलेगा। इस फोन को असुस एक्सक्लूसिव स्टोर्स पर भी खरीदा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन
जेनफोन मैक्स में 5.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जिसकी रेसोल्यूशन 1280*720 पिक्सल हैं, साथ ही इसमें कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन दी गई है।
आसुस जेनफोन मैक्स में ऑक्टा कोर स्नेपड्रैगन 615, 1.5GHz प्रोसेसर दिया गया है। जबकि पगले वर्जन में क्वाड कोर स्नेपड्रैगन 410 प्रोसेसर दिया गया था। फोन 2जीबी व 3जीबी रैम के दो वैरिएंट में उपलब्ध होगा। जिसमें 32 जीबी की इनबिल्ट मैमोरी दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन की सबसे खास बात है इसकी 5000mAh की नॉन रिमूवेबल बैटरी। जो कि कंपनी की मानें तो 914 घंटे का स्टैंड बाय टाइम देती है व 37.5 घंटों का 3जी टॉक टाइम और साठी 32.5 घंटों का इंटरनेट ब्राउज़िंग टाइम भी देती है।
इसके अलावा फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है जो कि डूअल LED फ़्लैश के साथ आता है, इसमें साथ ही दिया है 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3G, GPRS/EDGE, GPS Glonass, ब्लूटूथ और वाई-फाई ऑप्शन हैं।


Click it and Unblock the Notifications