Asus Zenfone V हुआ लॉन्च, 23एमपी रियर कैमरा
भारत में पिछले हफ्ते अपने दो स्मार्टफोन रिलीज़ करने के बाद आसुस ने अब नया स्मार्टफोन Asus Zenfone V लॉन्च कर दिया है, जो कि केवल यूएस में उपलब्ध है। नया Zenfone V प्रीमियम मिड एंड स्मार्टफोन है, जो कि स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ आता है।

कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को आसुस यूएस की वेबसाइट पर लिस्ट किया है। कहा जा रहा है कि यह जल्द ही यूएस के मार्केट में भी उपलब्ध होगा। यह हैंडसेट मिड रेंज है लेकिन काफी रिच फीचर्स के साथ आता है, तो चलिए एक नजर डालते हैं फोन के स्पेसिफिकेशन पर।
ये होंगे स्पेक्स
जेनफोन वी स्मार्टफोन में 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रेजोल्यूशन 1920*1080 पिक्सल है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर दिया गया है और इसकी रैम 4जीबी की है। इस फोन में 32जीबी तक की स्टोरेज है, कंपनी के अनुसार मैमोरी कार्ड की मदद से इसे 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा ऑप्टिक्स की बात करें तो इसमें 23एमपी का रियर कैमरा है जो अपर्चर f/2.0 और डूअल LED फ़्लैश के साथ आता है। इस फोन में 8एमपी का सेकंड्री कैमरा भी है, जिससे सेल्फी खींची जा सकती है।
इस स्मार्टफोन में 3000 mAh की बैटरी है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 7.0 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, यह आसुस के Zen UI 3.0 के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 802.11a/b/g/n/ac, ब्लूटूथ v4.2, Wi-Fi direct, GPS/A-GPS, 4G LTE, USB Type-C, और 3.5 mm हैडफ़ोन जैक भी दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








