एटीएंडटी ने टी मोबाइल के अधिग्रहण की योजना टाली

दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एटीएंडटी ने 39 अरब डॉलर में टी मोबाइल के अधिग्रहण की योजना टाल दी है। बराक ओबामा प्रशासन ने इसे लाखों अमेरिकियों की जीत बताते हुए कहा है कि इससे बाजार में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी।
डिप्टी अटॉर्नी जनरल जेम्स कोल ने कहा, यह उन लाखों अमेरिकियों की जीत है जो मोबाइल सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। कोल ने बयान में कहा इससे एक प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बाजार में बना रहेगा जिससे उपभोक्ताओं को फायदा होगा। वहीं दूसरी ओर एटीएंडटी ने बयान में कहा है कि संघीय संचार आयोग और न्यायिक विभाग द्वारा इस सौदे में अड़चन डालने से अमेरिका के वायरलेस उद्योग की वास्तविकता नहीं बदलेगी।
बयान में कहा गया है कि यह एक बड़ी प्रतिस्पर्धा वाला क्षेत्र है और इसमें और अधिक स्पेक्ट्रम की जरूरत है। एटीएंडटी तथा टी-मोबाइल को स्पेक्ट्रम की कमी का कोई अंतरिम समाधान देना होगा।एटीएंडटी के चेयरमैन तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी रैंडल स्टीफेंसन ने कहा कि इस तरह के किसी कदम के अभाव में उपभोक्ताओं को नुकसान होगा और जरूरी निवेश दूसरी जगह चला जाएगा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications