आपका भी WhatsApp पर ऑडियो-वीडियो कॉल का फीचर हो सकता है गायब!
व्हाट्सएप ने हाल ही में यह घोषणा की थी कि यूजर्स को प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार करना अनिवार्य है और उसके लिए अंतिम तारीख 15 मई 2021 तक बढ़ा दी है। हालांकि कंपनी ने यह भी कहा था कि प्राइवेसी पॉलिसी के इस नए अपडेट के कारण किसी भी यूजर का WhatsApp अकाउंट बंद नहीं होगा, भले वो पॉलिसी को स्वीकार नहीं भी करते है तो।

लेकिन एप्लिकेशन पर फीचर्स काफी हद तक सीमित हो सकते हैं। फेसबुक के स्वामित्व वाला एप्लिकेशन यूजर्स को नई गोपनीयता नीति को स्वीकार करने के लिए रिमांडर भेजता रहेगा। लेकिन अगर फिर भी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करते है तो आपके व्हाट्सएप पर ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधा बंद हो जाएगी।
आपका भी WhatsApp पर ऑडियो और वीडियो कॉल करना हो सकता है बंद
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अगर कई हफ्तों तक यूजर्स अगर प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करते है तो आप अपनी चैट सूची नहीं देख पाएंगे, लेकिन उपयोगकर्ता अभी भी आने वाले फ़ोन और वीडियो कॉल का उत्तर दे पाएंगे। लेकिन अगर काफी ज्यादा समय तक प्राइवसी पॉलिसी को स्वीकार नहीं करते है तो आपके WhatsApp अकाउंट पर ऑडियो और वीडियो कॉल का फीचर काम नहीं करेगा।
तो यदि आप यह व्हाट्सएप पर ये दिन नहीं देखना चाहते है तो आपको भी आज ही नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार कर लेना है क्योंकि इसकी अंतिम तिथि 15 मई 2021 दी गई है। इसके बाद धीरे-धीरे आपके फीचर्स कम होते जाएँगे। जी हाँ, जैसे ही कुछ और सप्ताह बीत जाएंगे, यूजर्स इनकमिंग कॉल या सूचनाएं प्राप्त नहीं कर पाएंगे और व्हाट्सएप अपने फोन पर संदेश और कॉल भेजना बंद कर देगा।
लेकिन यूजर्स Android या iPhone पर अपने चैट इतिहास को एक्सपोर्ट करने और अपने खाते की एक रिपोर्ट डाउनलोड करने में सक्षम होंगे। लेकिन इस बात का ध्यान जरूर रखना है कि व्हाट्सएप आपका अकाउंट डिलीट नहीं करने वाली है लेकिन कई फीचर्स से आप भी जरूर हाथ धो सकते है अगर WhatsApp New Privacy Policy को स्वीकार नहीं करते है तो, और अगर Accept कर लेते है तो आपकी ये सेवाएँ बंद नहीं होगी।


Click it and Unblock the Notifications







