Home
News

फेसबुक, ट्विटर से ग्राहकों को रिझाने में जुटीं वाहन कंपनियां

फेसबुक, ट्विटर से ग्राहकों को रिझाने में जुटीं वाहन कंपनियां


सोशल मीडिया के बढ़ते उपयोग व प्रचलन के बीच वाहन कंपनियां इस मौके का फायदा युवा ग्राहकों को लुभाने के लिए करना चाहती हैं और उन्होंने फेसबुक व ट्विटर जैसी सोशल साइटों के जरिए अपने उत्पादों के विपणन पर खर्च दोगुने से भी अधिक कर दिया है।

देश के वाहन उद्योग की तीन सबसे बड़ी कंपनियां मारुति सुजुकी इंडिया, हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड तथा टाटा मोटर्स इस मोर्चे पर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती और वे भविष्य के लिहाज से सोशल मीडिया को बहुत महत्वपूर्ण मानती हैं।

मारुति के मुख्य महाप्रबंधक विपणन शशांक श्रीवास्तव ने कहा, अब तक कार खरीदने के लिए जानकारी दोस्तों या परिवार के अन्य सदस्यों से मिलती थी लेकिन अब यह सब सोशल मीडिया के जरिए हो रहा है। सबसे बड़ी बात यह कि यह खर्चीला नहीं है और इसमें आपको ग्राहकों से बहुत सी जानकारी मिल जाती है।

उन्होंने कहा कि देश में इंटरनेट व सोशल मीडिया का प्रचलन जिस तेजी से बढा है उसमें कोई भी विपणनकर्ता इसकी महत्ता की अनदेखी नहीं कर सकता। हुंदै मोटर इंडिया के विपणन निदेशक अरविंद सक्सेना ने कहा, हमें बड़ी संख्या में ऐसे ग्राहक मिल रहे हैं जो सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।

वे फेसबुक या ट्विटर पर लगातार सूचनाओं का आदान-प्रदान करते हैं। अगर आप उन तक पहुंचना चाहते हैं तो आपको सोशल मीडिया में होना होगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X