जरा संभल कर कहीं आपका कंप्यूटर आपको अस्पताल न पहुंचा दें ?
कंप्यूटर पर लगातार बैठे रहले वाली जीवनशैली और अनियमित शारीरिक गतिविधियों के कारण युवाओं में पीठ और गर्दन दर्द की शिकायत बढ़ रही है। वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, ब्रिटिश काइरोप्रैक्टिक एसोसिएशन (बीसीए) की ओर से किए गए एक उपभोक्ता अनुसंधान में बताया गया कि 16 से 35 साल की उम्र के 65 प्रतिशत लोग गर्दन और पीठ दर्द से पीड़ित हैं और लगभग हर तीसरे व्यक्ति को एक महीने से ज्यादा दर्द रहता है। बहुत से काइरोप्रैक्टर्स ने पाया कि युवाओं में गर्दन और पीठ का दर्द बढ़ रहा है।
बीसीए के काइरोप्रैक्टर टिम हचफुल ने कहा, "हम देख रहे हैं 35 से कम उम्र वाले युवाओं में पीठ और गर्दन दर्द ज्यादा बढ़ रहा है क्योंकि वह अधिक देर तक बैठे रहते हैं। युवाओं को सक्रिय रहने की महत्ता समझना जरूरी है और अगर उन्हें दर्द है तो विशेषज्ञ की मदद लेनी चाहिए।
वहीं जहां कंप्यूटर और इंटरनेट की लत युवाओं में कमर दर्द और पीठ दर्द को और बढ़ा रहीं हैं, इसके पीछे कंप्यूटर का प्रयोग करते समय हमारी सिटिंग पोजी़शन काफी हद तक जिम्मेदार हैं। अगर पीसी का प्रयोग करते समय हम अपने बैठने के ढंग को सुधार ले तो इसस बैकपेन यानी कमर दर्द से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। आईए तस्वीरों के माध्यम से देखते हैं कैसी होनी चाहिए हमारी सिटिंग पोजी़शन
How to sit
कैसे बैठें
Good vs Bad Sitting Posture
सही और गलत बैठने का ढंग
Dont sit more than 3 hours
3 घंटे से ज्यादा लगातार न बैठें बीच में थोड़ा उठ कर रिलेक्ट कर लें।
Ask your doctor
अगर बैक पेन में रोज होता तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।


Click it and Unblock the Notifications







