Home
News

शादीशुदा भी कर सकेंगे डेटिंग, जानिए कैसे ?

By Neha

अगर डेटिंग ऐप्स की बात करें, तो आपके दिमाग में कई सारे ऐप्स आ जाएंगे, जिनके जरिए आप ऑनलाइन डेटिंग कर सकते हैं। इनमें से एक पॉपुलर ऐप है टिंडर। लेकिन अगर आप मैरिड यानी शादीशुदा हैं, तो ऐसे ऐप्स आप शायद न पसंद करें। शादीशुदा लोगों के लिए हाल ही में एक डेटिंग ऐप लॉन्च किया गया है। लॉन्च के बाद से ही इस ऐप को लेकर पूरी दुनिया में काफी बवाल मचा हुआ है और इसके यूजर्स भी काफी क्रिटिसाइज हो रहे हैं।

शादीशुदा भी कर सकेंगे डेटिंग, जानिए कैसे ?

शादीशुदा लोगों के लिए डेटिंग ऐप इंडोनेशिया के लिंडू परायानाम नाम के एक शख्स ने तैयार किया है। इस ऐप का नाम AyoPoligami है। जिसका मतलब होता है 'चलो बहुविवाह करते हैं।' इस नाम को polygamist शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है 'बहुपत्नीवादी' या 'कई पत्नियों वाला व्‍यक्ति'।

इस ऐप को बनाने वाले लिंडू के मुताबिक, उन्हें महसूस हुआ कि बहुत सारे पुरुष दूसरी पत्नी की तलाश कर रहे है, लेकिन उनकी जरूरतें कुछ एक ऑनलाइन डेटिंग वेबसाइटों से पूरी नहीं हो पा रही है, तो उन्हें शादीशुदा लोगों के लिए डेटिंग ऐप बनाने का आईडिया आया। इस ऐप का मकसद उन महिलाओं को पुरुषों से मिलवाना जो अपना परिवार बड़ा करना चाहती हैं।

शादीशुदा भी कर सकेंगे डेटिंग, जानिए कैसे ?

बता दें कि इस ऐप को 2017 अप्रैल में लॉन्च किया गया था, तब से ये विवादों में है। इस ऐप को 50 हजार डाउनलोड्स किया गया था। इस ऐप को चलाने वाली कंपनी का कहना था कि कई पुरुष अपनी पत्नी से छिपकर इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे थे, वहीं कुछ यूजर्स फर्जी नाम से अकाउंट बना रहे थे। विवादों के चलते इसे बंद कर दिया गया था।

अब इसका नया वर्जन सामने आया है, जिसमें रजिस्ट्रेशन के लिए अपना आईडी कार्ड, वैवाहिक स्थिति और पहली पत्नी से लिखित मंजूरी की कॉपी देनी होगी। बता दें कि इस ऐप को इंडोनेशिया के लिए लॉन्च किया गया था। इंडोनेशिया में बहुविवाह कानूनी मान्यता प्राप्त है, हालांकि इसके लिए कोर्ट की मंजूरी जरूरी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
AyoPoligami Dating app for married people. more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X