Home
News

B2BADDA.COM ने रिलायंस मार्केट से की पार्टनरशिप, Detel के टीवी बिक्री के लिए होंगे उपलब्ध

B2BADDA.COM ने होलसेल कैश एंड कैरी स्टोर चेन रिलायंस मार्केट के साथ गठजोड़ किया है। इस पार्टनरशिप से B2BADDA.COM ने टीयर 2 के शहरों में अपनी बिक्री के विस्तार का लक्ष्य रखा है। इस पार्टनरशिप के जरिए डीटल टीवी आसनसोल, बेलगाम, चेन्नई, कोयंबटूर, अमृतसर, दानकुनी, जयपुर आदि जैसे शहरों में मौजूद रिलायंस मार्केट स्टोर्स के 26 आउटलेट पर उपलब्ध हो जाएंगे।

B2BADDA.COM ने रिलायंस मार्केट से की पार्टनरशिप, Detel के टीवी बिक्री के लिए होंगे उपलब्ध

यह गठजोड़ B2BADDA.COM के प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध कंपनी के लिए व्यापक ऑफलाइन पहुंच सुनिश्चित करने का एक प्रयास है जो इस ब्रांड को सामान्य खरीदारों के लिए मुख्य बनाता है जबकि अभी भी ऑफलाइन खरीदारी करने वाले संभावित ग्राहकों को आकर्षित करता है। इसके अलावा यह उन संभावित ग्राहकों के लिए रिटेल टचप्वाइंट के तौर पर भी सेवा देगा जो अब इस उत्पाद को खरीद सकते हैं और अनुभव ले सकते हैं। ग्राहक डिवाइस के बारे में स्टोर्स के पूर्ण प्रशिक्षित कर्मियों से सीधा संवाद भी कर सकेंगे तथा उत्पाद संबंधी सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

B2BADDA.COM और रिलायंस स्टोर्स से पार्टनरशिप

इस बारे में B2BADDA.COM के संस्थापक योगेश भाटिया कहते हैं, "हम सार्थक अनुभव बांटने और ग्राहकों के साथ अधिक प्रभावी तरीके से जुड़ने को लेकर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं और रिलायंस मार्केट के साथ हमारी भागीदारी इसी दिशा में बढ़ाया गया एक और कदम है। इस भागीदारी के जरिये हम ग्राहकों को देशभर में डीटल के टीवी आसानी से प्राप्त करने का लक्ष्य रखते हैं।"

इस भागीदारी के बारे में रिलायंस मार्केट कैश एंड कैरी के वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं, हम B2BADDA.COM के साथ अपनी भागीदारी की घोषणा करते हुए खुश हैं। यह रणनीतिक गठजोड़ हमारे तकनीकी.जानकार ग्राहकों को किफायती मूल्य पर नवप्रवर्तक टेक्नोलॉजी वाले टीवी हासिल करने की जरूरतें पूरी करने में सक्षम बनाएगा। हमारा प्रयास आने वाले समय में और ज्यादा आकर्षक ऑफर लेकर आने का है। यह गठजोड़ इस बात का प्रमाण है कि हमारे ग्राहकों को स्टोर्स में आने के कई कारण मिल जाते हैं।"

डीटल मोबाइल, एलईडी टीवी तथा एक्सेसरीज के लिए B2BADDA.COM एक एक्सक्लूसिव ई.वितरण भागीदार है और हाल ही में इसमें मोबाइल एवं टैबलेट, आईटी उत्पाद तथा संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद शृंखला के अलावा फुटवियर, अपैरल, घरेलू उपकरण के नए वर्ग भी जोड़े गए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने 2020 के अंत तक अपने प्लेटफॉर्म पर 80 हजार से ज्यादा रिटेलियर्स को जोड़ने की योजना बनाई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
B2BADDA.COM has tied up with the wholesale cash and carry store chain Reliance Market. From this partnership, B2BADDA.COM has targeted the expansion of its sales in Tier 2 cities. Through this partnership Deepali TV will be available on 26 outlets of Reliance Market in cities like Asansol, Chennai, Coimbatore, Amritsar, Jaipur.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X