Home
News

WhatsApp यूजर्स के लिए बुरी खबर! अगले महीने से इन स्मार्टफोन्स में काम नहीं करेगा ऐप

WhatsApp यूजर्स को झटका लगा है. कंपनी जल्द ही कई डिवाइसेज से इसका सपोर्ट हटाने वाली है. इसके चलते कई smartphones में WhatsApp काम नहीं करेगा. ऐसे में इसे प्राइमरी मैसेजिंग के तौर पर इस्तेमाल करने वालों को फोन बदलना होगा. WhatsApp पुराने डिवाइस के लिए समय-समय पर बंद करता रहता है.अब एक बार फिर पुराने डिवाइसेज के लिए WhatsApp का सपोर्ट खत्म किया जा रहा है.

अगले महीने से इन स्मार्टफोन्स में काम नहीं करेगा WhatsApp

iPhone 5 और iPhone 5c को नवीनतम सॉफ़्टवेयर संस्करण में अपडेट नहीं किया जा सकता है. इस वजह से इन डिवाइसेज पर व्हाट्सएप काम नहीं करेगा. WhatsApp के लेटेस्ट फीचर्स पर नजर रखने वाली साइट WABetaInfo ने इस बात की जानकारी दी है.

कई पुराने iPhone पर WhatsApp काम नहीं करेगा. यह 24 अक्टूबर 2022 से iOS 10 और iOS 11 वर्जन पर काम करने वाले iPhone पर काम नहीं करेगा. यानी iOS 12 या इससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट नहीं करने वाले आईफोन पर व्हाट्सएप काम नहीं करेगा.

ऐसे में अगर आपका iPhone पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है तो आपको इसे लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम में अपडेट करना होगा. इसके लिए आपको मोबाइल की सेटिंग में जाकर जनरल ऑप्शन में जाना होगा. इसके बाद आप Software Update पर क्लिक करके iOS का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल कर सकते हैं.

अगले महीने से इन स्मार्टफोन्स में काम नहीं करेगा WhatsApp

नए अपडेट के साथ Security bugs को ठीक किया गया है. ये अपडेट भी नए फीचर्स के साथ आते हैं. Apple इस साल iOS 16 रिलीज करने वाली है. अभी iPhone यूजर्स के लिए iOS 15.6 अपडेट जारी किया गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 72 फीसदी आईफोन लेटेस्ट iOS पर काम कर रहे हैं.

बता दें कि Whatsapp एक फ्री मेसेजिंग ऐप (messaging app) है जिससे मैसेज टेक्स्ट, वीडियो और इमेज के जरिए भेजा जा सकता है, इसके अलावा Whatsapp के जरिए कहीं भी वीडियो कॉल या वॉयस कॉल की जा सकती है. इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा, केवल आपको डेटा खर्च करना होगा. व्हाट्सएप Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर काम करता है.

 
Best Mobiles in India

English summary
WhatsApp keeps turning it off from time to time for older devices. Now once again the support of WhatsApp is being ended for old devices. That is, WhatsApp cannot be used on old devices.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X