बाहुबली स्टीकर्स के दीवाने हुए लोग, अब तक 1.34 करोड़ डाउनलोड
बाहुबली के ये स्टीकर्स फेसबुक पर मचा रहे हैं धूम, अब तक हो चुके हैं इसके 1.34 करोड़ डाउनलोड।
फ़िल्मी दुनिया में रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग और फिर 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद बाहुबली सोशल मीडिया पर एक बार फिर छा गई है। इस बार फिल्म ने नहीं बल्कि बाहुबली के स्टीकर ने कमाल किया है। यह कमाल हुआ है फेसबुक पर जहां हाल ही में बाहुबली का एनिमेटेड स्टीकर रिलीज़ किया गया था।

फेसबुक ने शुक्रवार को कहा कि उसके मैंसेंजर एप पर एनिमेटेड बाहुबली फिल्म स्टीकर्स की डाउनलोड संख्या केवल सात दिनों में 1.34 करोड़ पर पहुंच चुकी है, जबकि बाहुबली के फेसबुक पेज पर एक करोड़ से अधिक गतिविधियां दर्ज हुईं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि 23 मई से स्टोर पर डाउनलोड हो रहे स्टीकर्स में बाहुबली, कटप्पा और अन्य चरित्र शामिल हैं।

एप पर अधिक उत्सुकता बढ़ाने के लिए फेसबुक पर मार्केटिंग कैंपेन द्वारा हैशटैगडब्ल्यूकेकेबी (वाय कटप्पा किल्ड बाहुबली) को डिजाइन किया गया था।
फेसबुक ने कहा कि फिल्म के मार्केटिंग अभियान के दौरान बाहुबली के एफबी पेज पर इससे संबंधित गतिविधि में सात बार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह वृद्धि नवंबर-दिसंबर 2016 में 10 लाख से जनवरी-मई 2017 के बीच बढ़कर 15 लाख दर्ज की गई।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications