Home
News

Apple को बड़ा झटका: ब्राजील में बिना चार्जर वाले iPhone की बिक्री पर रोक

iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple पर ब्राजील में इस स्मार्टफोन के बॉक्स में चार्जर को शामिल नहीं करने पर लगभग 1.3 करोड़ BRL (लगभग 18 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया है. ब्राजील की सरकार का कहना है कि कंपनी की ओर से कस्टमर्स को पूरा प्रोडक्ट उपलब्ध नहीं कराया जा रहा. Apple के बुधवार को होने वाले इवेंट में iPhone 14 पेश किया जाना है.

बिना चार्जर के iPhone नहीं बेच सकेगा Apple, लगी रोक

iPhone के सभी मडल्स रोक

रॉयटर्स की रिपोर्ट है कि कंपनी को ब्राजील में चार्जर के बिना iPhone की बिक्री नहीं करने का आदेश दिया गया है. ब्राजील की जस्टिस मिनिस्ट्री ने iPhone 12 और नए मडल्स के साथ iPhone के अन्य ऐसे मॉडल्स की बिक्री रोकने को कहा है जिनके साथ चार्जर नहीं दिया जा रहा. जस्टिस मिनिस्ट्री का कहना है कि चार्जर को शामिल नहीं करना कस्टमर्स के खिलाफ भेदभाव वाला कारोबारी तरीका है और iPhone के साथ एक जरूरी कंपोनेंट नहीं दिया जा रहा.

जस्टिस मिनिस्ट्री ने लगाया आरोप

जस्टिस मिनिस्ट्री का कहना है कि इसका कोई प्रमाण नहीं है कि स्मार्टफोन के बॉक्स में एक चार्जर नहीं देना एनवायरमेंट के लिए बेहतर है. हाल ही में Apple की चीन में सप्लायर Luxshare Precision Industry पर ताइवान की एक महत्वपूर्ण कंपनी को खरीदने के लिए एक शेल कंपनी का इस्तेमाल करने का आरोप भी लगा था.

बिना चार्जर के iPhone नहीं बेच सकेगा Apple, लगी रोक

Apple ने 2020 में iPhone 12 के लॉन्च के साथ ही फोन के साथ चार्जर देना बंद कर दिया था. कंपनी का कहना है कि यह कदम कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए उठाया गया है. Apple के इन तर्कों को कथित तौर पर न्याय मंत्रालय ने खारिज कर दिया था. मंत्रालय ने कहा था कि फोन के साथ चार्जर न देने से पर्यावरण सुरक्षा का कोई सबूत नहीं है.

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple has been fined about 13 million BRL (about Rs 18 crore) in Brazil for not including the charger in the box of this smartphone. The Brazilian government says that the company is not providing the complete product to the customers. The iPhone 14 is to be introduced at Apple's event on Wednesday.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X