9 घंटे सो जाओ, 1 लाख ले आओ, आज रात तक होगा रजिस्ट्रेशन
टेक्नोलॉजी की दुनिया में सबकुछ संभव है। अगर आपको सिर्फ सोने के पैसे मिलने लगे तो आपको कैसा लगेगा...? आप सोचेंगे ऐसा कैसे हो सकता है। सिर्फ सोने का पैसा कौन देगा..? आपको बता दें कि ऐसा हो रहा है। बैंगलोर की एक कंपनी WakeFit लोगों को सोने के लिए पैसे दे रही है। वो भी एक लाख रुपए। आपको अगर एक लाख रुपए जीतने हैं तो आपको सिर्फ 100 दिनों तक रोज 9 घंटे सोना है।

Sleep Internship प्रोग्राम
आपको ये ख़बर पढ़कर बड़ा मजा आ रहा होगा और आप काफी सोच में पड़ गए होंगे। आपको बता दें कि ऐसा सच में हो रहा है। दरअसल, WakeFit कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर Sleep Internship प्रोग्राम चला रखा है। इस प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज है। आज यानि 21 दिसंबर 2019 के रात 11:59 तक आप इसके लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इसमें रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपकी उम्र कम से कम 25 साल होनी चाहिए। इसके बाद आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे, उसका सही जवाब देने के बाद आपका एक छोटा सा इंटरव्यू होगा। उस इंटरव्यू को पास करने के बाद आपको एक मैट्रेस और एक रीडिंग मशीन दी जाएगी। आपको उस मैट्रेस पर अगले सौ दिनों तक रोज 9 घंटे सोना होगा।
9 घंटे सो जाओ, 1 लाख ले आओ
आपके सोने के दौरान आपके शरीर के हर्थ बीट, पल्स रेट जैसी चीजों को मशीन रीड करेगी और आपके सोने का टाइम भी रीड और रिकॉर्ड किया जाएगा। इस तरह से लगातार अगले 100 दिनों तक सोने के बाद आपको एक लाख रुपए जीतने का मौका होगा। अगर आप कंपनी के स्लीप इंटर्नशीप के सभी पैमानों पर ख़रे उतरेंगे तो आपको कंपनी की तरफ से एक लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा।

यह वाकई में एक बहुत मजेदार कंप्टीशन है। इस कंप्टीशन की वजह से लोगों की सेहत में भी इजाफा होगा और उन्हें इसके लिए पैसे भी मिलेंगे। दरअसल, आजकल की इस भागदौड़ वाली जिंदगी में लोग सोना भूल गए हैं। लोगों को दिनभर के 24 घंटे कम पड़ जाते हैं। लोगों को इतना काम है और लोग अपनी जिंदगी की परेशानियों को कम करने के लिए इतना व्यस्त हो गए हैं कि सो भी नहीं पाते।
लोगों को सोने का महत्व बताना मकसद
आजकल के लोग ज्यादा से ज्यादा 5-6 घंटे ही सोते हैं, जिसकी वजह से उनकी सेहत दिन-प्रतिदिन खराब हो रही है। इस वजह से इस एक नए और अनोखे Sleep Internship प्रोग्राम के जरिए WakeFit कंपनी लोगों को जागरूक करने का काम भी कर रही है। अगर आप भी इस प्रोग्राम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो आप इस लिंक को क्लिक करके कर सकते हैं। ध्यान रहें कि आज रात 12 बजे से पहले ही आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








