Home
News

Samsung Galaxy S8 का ये स्पेशल फीचर अब बैंक में आएगा काफी काम

बैंक में इस फीचर के आ जाने से लेनदेन काफी आसान हो जाएगा और उम्मीद है कि ओटीपी जैसी प्रक्रिया से जल्द ही खत्म हो जाएगी।

By Neha

इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने हाल ही में बैंकों को खास सर्विस देने का करार किया है। कंपनी अपने स्मार्टफोन Samsung Galaxy S8 के खास फीचर के जरिए बैंकों में सर्विस देगी। दरअसल कंपनी के 'Bixby' फीचर की मदद से यूजर्स को बैंकिंग सेवा देने के लिए ये करार किया गया है। 'बिक्सबी' सैमसंग का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित वॉइस कमांड प्रोग्राम है। इस फीचर की मदद से आपको फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करने में दिक्कत नहीं आएगी और यूजर्स ओटीपी जैसी परेशानियों से मुक्त हो सकेंगे।

Samsung Galaxy S8 का ये स्पेशल फीचर अब बैंक में आएगा काफी काम

कंपनी ने इसके लिए तीन बैंकों से कॉन्ट्रेक्ट किया है। कंपनी ने कहा कि शिनहान बैंक, वूरी बैंक और केईबी हाना बैंक के साथ योजना के तहत यूजर्स 'बिक्सबी' को बैंक खाते को स्क्रीन पर दिखाने के लिए कह सकता है या वॉइस कमांड के जरिए वित्तीय लेनदेन किया जा सकता है। जिन यूजर्स का वूरी बैंक में खाता है, वे 'बिक्सबी' के जरिए नकदी का लेन-देन कर सकते हैं।

इस प्रोग्राम को पहली बार सैमसंग के मोस्ड वांटेड S8 और S8 Plus स्मार्टफोन में इन्सटॉल किया गया है। ये सेवा मोबाइल लेनदेन ऐप सैमसंग पे और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन प्रोग्राम 'सैमसंग पास' को जोड़ता है. अगर यूजर्स वॉइस के जरिए 'बिक्सबी' को ऑर्डर देता है, तो यह 'सैमसंग पे' प्लेटफॉर्म से जुड़ जाता है और 'सैमसंग' पास के माध्यम से पुष्टि करता है। वित्तीय लेनदेन करते वक्त यूजर्स को आयरिश (आंख की पुतली) के माध्यम से पुष्टि करनी होती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
now bank will use Samsung Galaxy S8 special feature. according to a report bank will use now bank will use Samsung Galaxy S8 special feature for financial transaction by users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X