Home
News

शॉपिंग ऐप के मुकाबले ज्‍यादा पसंद की जाती है बैंकिंग ऐप

एक ताजा अध्ययन के अनुसार, अमेरिका और इंग्लैंड के स्मार्टफोन उपयोगकर्ता अग्रणी खुदरा विक्रेताओं द्वारा खरीदारी के लिए प्रदान किए गए मोबाइल एप की अपेक्षा बैंकिंग एप की सुविधाओं से कहीं अधिक संतुष्ट पाए गए।

कैलिफोर्निया के अनुसंधान संगठन एपीगी इंस्टीट्यूट द्वारा किए गए शोध के अनुसार, 45 फीसदी स्मार्टफोन उपयोगकर्ता बैंकिंग एप का इस्तेमाल करते हैं, जबकि सिर्फ 27 फीसदी उपयोगकर्ता शॉपिंग एप का इस्तेमाल करते पाए गए।

शॉपिंग ऐप के मुकाबले ज्‍यादा पसंद की जाती है बैंकिंग ऐप

वेबसाइट फीयर्सफाइनेंसइट डॉट कॉम ने अनुसंधानकर्ताओं के हवाले से कहा है कि उपभोक्ता ऐसे मोबाइल एप का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं जो मूल कार्यो से अधिक की सुविधा प्रदान करते हैं।

एपीगी इंस्टीट्यूट के निदेशक ब्रायन किर्सनेर ने कहा, "बैंकिंग एप अपने उपयोगकर्ताओं को लेन-देन की अनेक सेवाएं प्रदान करता है जो लोगों के लिए काफी सुविधाजनक होता है और डिजिटल माध्यम के सहज उपयोग की सुविधा प्रदान करता है।" अध्ययन के अनुसार यदि खुदरा विक्रेता यदि मोबाइल के जरिए अपनी ऑनलाइन बिक्री बढ़ाना चाहते हैं तो उन्हें नए विचारों के साथ आना होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
According to some recent study comparison shopping for mobile banking is difficult.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X