Home
News

आ गई अनोखी तकनीक बिना बैटरी के भेज सकेंगे मोबाइल मैसेज

समय के साथ-साथ स्‍मार्टफोन में भी कई बदलाव हो चुके हैं। जहां पहले फोन से एसएमएस करना बड़ी बात मानी जाती थी वहीं आज फोन मैसेज के साथ फोटो, वीडियो भी अटैच करके भेज सकते हैं। मोबाइल मैसेज भेजने के दौरान हमारे फोन से एक तरह की पॉवर रेडियो वेव में बदलकर मैसेज को ट्रांसफर करती है।

वाशिंगटन यूनीवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने "ambient backscatter" नाम की एक ऐसी तकनीक ईजाद की है जिसकी मदद से अगर आपके फोन में बैटरी खत्‍म भी हो जाती है तब भी आप किसी को मैसेज भेज सकते हैं। हालाकि ये तकनीक कोई नई नहीं है इससे पहले भी RFID नाम की तकनीक कुछ ऐसी ही काम करती थी जिसकी मदद से आप वॉयरलैस फोन चार्जिंग और दूसरे उपकरण चार्ज कर सकते हैं। इस तकनीक में सबसे महत्‍वपूर्ण काम रेडियो वेव का है जिनकी मदद से बिना पॉवर के भी मैसेज भेजा जा सकता है।

 आ गई अनोखी तकनीक बिना बैटरी के भेज सकेंगे मोबाइल मैसेज

"ambient backscatter" तकनीक की मदद से इन्‍हीं रेडियो वेव को पॉवर की तरह प्रयोग किया जा सकता है। रेडियो वेव की मदद से जनरेट होने वाली पॉवर की मदद से भले ही आप फोन में बात न कर सकें लेकिन मैसेज और एक लिड लाइट बड़े आराम से जलाई जा सकती है। इस तकनीक की मदद से किसी भी रेडियो वेव टावर से 10 किमी की रेंज में पॉवर जनरेट की जा सकती है। अगर ये तकनीक पूरी तरह से विकसित हो जाती है तो ये तकनीकी दुनिया में एक नई क्रांती होगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X