भारत में Garena Free Fire गेम एप स्टोर से हटाया गया
दुनिया भर में Garena Free Fire गेम काफी पसंद किया जाता है, खबर आ रही है गूगल प्ले स्टोर से अचानक ये गेम गायब हो गया है। इसे लेकर ट्विटर में लोगो ने ट्विट की झड़ी लगा दी है। गूगल प्ले स्टोर के अलावा ये एप्पल के ऐप स्टोर में भी ये नहीं दिख रहा है। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है आखिर ये गेम डेवलपर ने कुछ बदलाव कि लिए हटाया है या फिर सरकार ने पबजी की तरह इस पर भी बैन लगाया है। इसका दूसरा वर्जन या कहें इनहेंस वर्जन फ्री फायर मैक्स फिलहाल एप स्टोर पर मौजूद है।

जो प्लेयर ये गेम पहले से इंस्टॉल कर चुके है उन्हें भी इसमें लॉगइन करने से जुड़ी कई दिक्कते आ रही हैं। गरीना या फिर इंडिया में फ्री फायर ने आधिकारिक रूप से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। फ्री फायर ने अपने फेसबुक पेज पर लॉगइन से जुड़ी दिक्कतो पर कमेंट करते हुए उस पर काम करने की जानकारी दी है।
2020 में जब सरकार ने ऐप पर बैन लगाया था उस समय एक पब्लिक स्टेटमेंट भी निकाला था लेकिन इस बार ऐसा कोई स्टेटमेंट नहीं निकाला गया है इस वजह ये यूजर्स के बीच कंफ्यूज़न बरकरार है।
आइए देखते है ट्विटर पर लोगों का क्या कहना है।
इस गेम को बनाने वाली कंपनी Krafton को भारत में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, हाल ही में डेवलपर्स ने पबजी मोबाइल डब्ड बैटलग्राउंड मोबाइल इंडियन वर्जन पेश किया था। BGMI को गूगल प्ले स्टोर और एपल ऐप स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। भारत में पबजी बैन होने के बाद फ्री फायद को काफी पसंद किया गया था। अगर आगे इससे जुड़ी कोई भी जानकारी हमें मिलती है तो हम आपको इसका लेटेस्ट अपडेट देते रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications







