Home
News

सावधान: साइबर ठग कर सकते हैं आपका खाता खाली

By Bhawna Gupta

आजकल आए दिन ही ठगी की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन अब इन साइबर ठगों ने लोगों को ठगने का नया रास्ता अपनाया है। ऑनलाइन फ्रॉड्स अब सरकारी कार्यालयों के माध्यम से आपका बैंक अकाउंट खाली करने की फिराक में है। इनकम टैक्स की फर्जी वेबसाइट बनाकर आपके अकाउंट में सेंध लगाई जा रही है। आपसे मैसेज के ज़रिए डिटेल्स मांगी जाती है और फिर हैकर आपके खाते का सफाया कर देते हैं।

सावधान: साइबर ठग कर सकते हैं आपका खाता खाली

लिंक को न करें ओपन

साइबर बदमाश लोगों को एक मैसेज भेजते हैं, जो इन दिनों काफी वायरल भी हो रहा है। मैसेज में कहा जाता है कि आपके बैंक अकाउंट में इनकम टैक्स का रिफंड आना है। इसके साथ आपको एक रैंडम अकाउंट नंबर भी दिया जाता है और लिखा होता है कि अगर आपका यह अकाउंट नंबर गलत है तो लिंक पर क्लिक करें और अपनी सही डिटेल्स भरें ताकि आपके इनकम रिटर्न राशि को आपके अकाउंट में भेजा जा सकें।

जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं, तो आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट जैसी दिखने वाली एक वेबसाइट दिखेगी। जिसको देखकर आप एक पल के लिए धोखा खा बैठेंगे और अपनी पर्सनल डिटेल्स भर देंगे। मगर ध्यान रखें कि आपकी एक छोटी सी लापरवाही आपके खून-पसीने की कमाई को चुटकी भर में गंवा देगी।

लिहाजा आप सावधानी बरतें और बिना जांचे-परखे किसी भी लिंक पर क्लिक न करें और ना ही अपनी कोई गोपनीय जानकारी दें। ध्यान रखें कि इनकम विभाग कभी भी आपसे अकाउंट वेरिफिकेशन के नाम पर न तो मैसेज करता है और न ही डिटेल्स मांगता है।

सरकारी योजना से फर्जीवाड़ा

गौर हो कि कुछ समय पहले भारतीय रिजर्व बैंक के नाम पर भी फर्जीवाड़ा करने के मामले सामने आए थे। वहीं, इन दिनों प्रधानमंत्री लैपटॉप योजना को लेकर भी फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इस मैसेज के ज़रिए आपकी सारी जानकारी यह कहकर हासिल की जाती है कि 15 अगस्त को आपको केंद्र सरकार की तरफ से लैपटॉप दिया जाएगा। लिहाजा आप ऐसे किसी भी झांसे में न आएं।

फर्जी खाता नंबर भेजकर फंसाते हैं

ये पहला मामले नहीं है जहां साइबर के ज़रिए फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इससे कुछ दिन पहले ही ई-मेल के ज़रिए लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा था। फर्जी ई-मेल और वेबसाइट ऑरिजिनल से इतने मिलते जुलते होते हैं कि कोई भी आराम से धोखा खा लेता है।

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने इस मामले में चेतावनी जारी करते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है। आप भी ऐसे ही किसी एसएमएस या ई-मेल को (जिसमें आपकी गोपनीय सूचना मांगी जाए) देखते ही नज़रअंदाज कर दें या ब्लॉक कर दें। इसके अलावा अगर संभव हो तो साइबर क्राइम सेल में इसकी रिपोर्ट जरुर करें। कहीं भी अपनी पर्सनल डिटेल्स को शेयर ना करें। अपने सारे सोशल अकाउंट्स को सिक्योर करें।

बताते चलें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने इनकम रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दी है तो अगर आपने अभी भी इनकम रिटर्न फाइल नहीं किया है तो जल्द ही कर दें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nowadays a new cyber crime is spreading rapidly. Through which all the money disappears with a pinch of people's account. Creating a fake website for income tax is a sign of your account. You are asked for information through the message and then the hackers wipe your account. Read the article and learn how to avoid this problem.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X