Home
News

Independence Day 2024 से पहले Amazon की धमाकेदार सेल में 99 रुपये में खरीदें प्रोडक्ट्स, 6 अगस्त से शुरू

Amazon Great Freedom Festival sale 2024: अगस्त का महीने शुरू हो चुका है और Independence Day 2024 भी नजदीक आ रहा है। ऐसे में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस आने से पहले Amazon अपनी Great Freedom Festival sale लेकर आने वाला है, जिसमें आपको ऑफर्स के साथ कई चीजें खरीदने का मौका मिलेगा।

बता दें कि Amazon Great Freedom Festival sale की शुरुआत 6 अगस्त से होने जा रही है और Independence Day के उपलक्ष में अमेजन कई सारे प्रोडक्ट्स पर छूट पेश कर रहा है। इसके साथ ही प्राइम मेंबर्स एक दिन पहले यानी की 5 अगस्त से ही इस छूट का लाभ ले सकेंगे।

Independence Day से पहले Amazon सेल में 99 रुपये में खरीदें प्रोडक्ट्स

यहां हम आपको ऐसे ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप मात्र 99 रुपये की कीमत पर शॉपिंग कर सकते हैं।

सिर्फ 99 रुपये में शॉपिंग करने का मौका

Amazon की इस सेल में Independence Day से पहले आपको मात्र 99 रुपये की कीमत पर कई प्रोडक्ट्स मिलने वाले हैं। सेल के पेज से मिली जानकारी के मुताबिक, सेल में कम्प्यूटर एसेसरीज के साथ कई प्रोडक्ट्स आपको महज 99 रुपये की कीमत पर मिलेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक, स्मार्टफोन के हेडफोन की कीमत 99 रुपये से शुरू होगी।

अमेजन ने इस सेल के दौरान ऑफर्स देने के लिए SBI कार्ड के साथ साझेदारी की है। अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन करते हैं, तो आपको 10% तक का इंस्टिंट डिस्काउंट मिलेगा और 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज पर 50 हजार रुपये तक की बचत करने के साथ ही उसी दिन फ्री डिलीवरी जैसे कई आकर्षक फायदे मिलने वाले हैं।

कई ब्रांड्स पर भारी छूट

इस फ्रीडम सेल में Dell, Noise, boat और Samsung जैसे बड़े ब्रांड्स पर 80% की छूट मिलने वाली है। इतना ही नहीं इस सेल में आपको लैपटॉप पर 45 हजार रुपये की छूट, टैबलेट पर 60% छूट, तो वहीं हेडफोन पर 75% की छूट मिलेगी। Fire TV पर 50% तक की बचत करने का मौका मिलेगा और एलेक्सा स्मार्ट स्पीकर पर 35% तक का ऑफर मिल सकता है।

रेफ्रिजरेटर पर भी मिलेगा डिस्काउंट

इसके अलावा LG, Haier, Samsung, Godrej ब्रांड्स के होम एप्लायंसेज पर 65 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलने वाला है। अगर आप प्रीमियम रेफ्रिजटेर खरीदते हैं, तो आपको इस पर सीधे 17 हजार रुपये की बचत करने का मौका मिलेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Before Independence Day 2024, buy products for Rs 99 in Amazon's amazing sale, starting from August 6
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X