Moto G7 और Moto G7 Plus के लॉन्च होने से पहले जानिए संभावित फीचर्स और कीमत
Motorola कंपनी 7 फरवरी को एक इवेंट का आयोजन करने वाली है। जिसमें वह Moto G7 सीरीज़ को दुनिया का सामने पेश करेगी। हालांकि कंपनी की ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही कंपनी के Moto G7 और Moto G7 Plus स्मार्टफोन की कीमतों को लीक कर दिया गया है।

इससे पहले ही कंपनी के Moto G7 Play और Moto G7 Power की कीमते भी लॉन्च से पहले सबसे सामने आ गई थी। बताया जा रहा है कि Moto G7 और Moto G7 Plus में कंपनी ने फोटोग्राफी के लिए दो रियर कैमरे और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। Moto G7 लाइनअप के बारे में अब तक कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं।
Moto G7, Moto G7 Plus की संभावित कीमत
टिप्स्टर इशान अग्रवाल ने 28 जनवरी को ट्वीट करके Moto G7 और Moto G7 Plus की कीमतों के बारें में बताया। ट्वीट में कहा गया की यूरोपियन मार्केट में Moto G7 की कीमत 300 यूरो तो वहीं Moto G7 Plus की कीमत 360 यूरो यानी लगभग 29,300 रुपये होगी।
वहीं इशान अग्रवाल ने बताया कि Moto G7 Play का दाम 149 यूरो होगा। वहीं, Moto G7 Power की कीमत 209 यूरो करीब 17,000 रुपये होगी। पहले पेश कि गई रिपोर्ट में बताया गया था कि मोटो जी7 सीरीज़ के फोन एंड्रॉयड 9 पाई, फिंगरप्रिंट सेंसर, माइक्रोएसडी कार्ड और 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ पेश किए जाएंगे।

Moto G7, Moto G7 Plus स्पेसिफिकेशन
लीक से स्मार्टफोन के बारें में काफी जानकारी सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि कंपनी Moto G7 को 6.24 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2270 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ पेश करेगी। वहीं फोन में इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और 3000 एमएएच की बैटरी होगी।
कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जिसका एक एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेंसर होगा और इसके साथ जुगलबंदी में काम करेगा एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर। Moto G7 Plus में भी 6.24 इंच का डिस्प्ले होगा। Moto G7 Plus 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। फोन का पिछले हिस्सा भी डुअल कैमरा सेटअप के साथ आएगा। वहीं, प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल (एफ/ 1.7 अपर्चर) और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल (एफ/ 2.2 अपर्चर) का के साथ दिया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








