Video में देखें स्क्रैच, बैंड और जलाने के बाद, ऐसा हुआ OnePlus 5T का हाल
पॉपुलर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने इंडिया में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन 16 नवंबर को लॉन्च कर दिया है। इस फोन का इंडिया समेत पूरे देश में मौजूद वनप्लस के फैन्स को इंतजार था। वनप्लस 5T फोन वनप्लस का इस साल लॉन्च होने वाला दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले वनप्लस इसी साल वनप्लस 5 स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है। कंपनी ने इस फोन को 6 इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया है। लॉन्च के पहले से ही इस फोन की तुलना वनप्लस 5 से होती रही है। खैर, यहां हम इस फोन की तुलना या फीचर्स के बारे में नहीं, बल्कि अग्नि परीक्षा से गुजरने के बाद वनप्लस 5T क्या हाल हुआ ये जानेंगे।

वनप्लस 5T पर बर्न, स्क्रैच और बैंड टेस्ट- जाने-
माने यूट्यूबर में से एक JerryRigEverything ने वनप्लस 5T स्मार्टफोन को बर्न, स्क्रैच और बैंड टेस्ट में चैक किया। ये तीनों एक्सपेरिमेंट में वनप्लस 5T का क्या हाल हुआ और क्या ये फोन इन तीनों टेस्ट में पास हुआ देखिए।
Scratch Test-
स्मार्टफोन की स्क्रीन पर स्क्रैच लगना आम बात है। फोन के साथ चाबियां रखने या किसी भी नुकीली चीज से आसानी से स्क्रैच मार्क्स आ जाते हैं। ज्यादातर फोन मेकर्स कहते हैं कि उनके फोन की स्क्रीन स्क्रैच प्रूफ है। क्या वनप्लस 5T स्क्रैच प्रूफ डिसप्ले के साथ आता ये जानने के लिए इस फोन को 9 लेवल के स्क्रैच टेस्ट से गुजारा गया। जैसा की आप वीडियो में देख सकते हैं कि 5 तक इस स्मार्टफोन पर स्क्रैच नहीं पड़े थे, लेकिन लेवल 6 और 7 लेवल पर फोन में स्कैच नजर आने लगे। इसके बाद फ्रंट कैमरा और स्पीकर ग्रिल्स स्क्रैच टेस्ट किया गया, जिसमें स्पीकर पर स्क्रैच देखने को मिले। कैमरे और एलईडी फ्लैश पर भी स्कैच के मार्क नजर आने लगे। फोन का बैक कवर पर आसानी से स्क्रैच दिखने लगे। कुल मिलाकर फोन स्क्रैच प्रूफ बिल्कुल नहीं है। फोन को जहां भी स्क्रैच दिया गया, वहां स्कैच का निशान पड़ गया। हालांकि फिंगर प्रिंट सेंसर को स्क्रैच करने के बाद भी ये काम करता रहा।
Burn Test-
वनप्लस 5T पर बर्न टेस्ट किया गया और देखकर लग रहा है कि ये फोन बर्न टेस्ट नहीं पास कर सका। कुछ ही सेकेंड की फ्लेम के बाद फोन की स्क्रीन पर वाइट स्पॉट नजर आने लगा। वीडियो के आखिर तक फोन की स्क्रीन पर फ्लेम का वो स्पॉट नजर आया, जिसे देखकर कहा जा सकता है वनप्लस 5T स्मार्टफोन स्क्रैच के बाद बर्न टेस्ट में भी फेल हो गया।
Bend Test-
वनप्लस 5T का तीसरा टेस्ट था बैंड टेस्ट। यानी इसे मोड़कर देखा जाएगा कि क्या ये बीच से टूटता है, क्रैक होता है या इसकी स्क्रीन में किसी तरह का कोई मार्क बनता है। इस टेस्ट में यूट्यूबर ने पूरी जान लगाकर इस फोन को मोड़ने की कोशिश की, लेकिन फोन को कुछ फर्क नहीं पड़ा। इस टेस्ट के बाद भी फोन में कोई फर्क नहीं पड़ा और वह अच्छी तरह से काम करता दिखाई दिया। इन टेस्ट के बाद कहा जा सकता है कि वनप्लस 5T को प्रोटेक्टिव केस की जरूरत नहीं पड़ेगी।
यहां देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications








