Home
News

क्‍या AI हमारा जीवन बदल सकता है?

By Roith

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आजकल खबरों में काफी छाया हुआ है, आए दिन गूगल, अमेजन जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां AI की वजह से कर्मचारियों की छटनी कर रही हैं। अब इसमें भला AI की क्‍या गलती उसे तो जैसा कहेंगे वो वैसा करेगा, खैर AI का प्रयोग आज हर क्षेत्र में हो रहा है। ये तकनीक हमारे दिन-प्रतिदिन के काम को काफी आसान बनाती है। इसकी मदद से न सिर्फ आपका अपना समय बचा सकते हैं बल्‍कि आपकी लाइफ को आसान भी बनाती है। चलिए जानते हैं कैसे।

क्‍या AI हमारा जीवन बदल सकता है?

1) घर पर आराम AI करेगा सारे काम

एआई की वजह से हम अपने घर पर ही रहकर बहुत से काम कर सकते हैं। हम ऑनलाइन ऑर्डर दे सकते हैं, दूसरों के साथ बात कर सकते हैं और सारे जरूरी काम निपटा सकते हैं। आजकल बाजार में AI से जुड़े कई सेंसर आ चुके है जो कमरे के तापमान को कंट्रोल करने के अलावा ही हफ्ते बाजार से क्‍या सामान लाना है उसकी लिस्‍ट बना सकता है साथ ही फोन की मदद से घर के पते पर सारा सामान आर्डर भी कर सकता है।

2) बेहतर निर्णय लेना

एआई के आने से अब हम बहुत जल्दी और सही निर्णय ले सकते हैं। एआई डेटा को आसानी से समझ लेता है और हमें सही जानकारी देता है। ऐसे में हमें किसी भी बारे में समझदारी से फैसला करना आसान हो जाता है।

3) बेहतर हेल्‍थ सर्विस

एआई की वजह से अब हॉस्पिटल में डॉक्टर कई तरह के काम एआई से करवा सकते हैं इसके साथ ही वो किसी भी नई दवा के असर को भी आसानी कम समय में बता सकता है।

4) ज्यादा सुरक्षा

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां एआई का इस्तेमाल करके अपराधियों को पकड़ने और आतंकवादी गतिविधियों पर नजर रख सकती हैं। एआई रेकॉर्ड्स का विश्लेषण करके सुरक्षा में बेहतर काम कर सकता है।

5) बेहतर शिक्षा

एआई की मदद से बच्चे घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं। वीडियो लेक्चर और ऑनलाइन क्लासेज लेना आसान होता है साथ ही पढ़ाई में मददगार सॉफ्टवेयर भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं जो AI की मदद से पढ़ाई को और इंट्रैक्‍टिव बना देते हैं।

इस तरह एआई हमारी ज़िंदगी को कई तरीके से बेहतर बनाने में मदद करता है। हालांकि, इसका सही से उपयोग करना बहुत ज़रूरी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
AI simplifies tasks like online ordering, better decision making through data analysis, improved healthcare with disease diagnosis, enhanced security via surveillance, and personalized education through online classes and video lectures.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X