Home
News

WhatsApp से करें मेट्रो की टिकट बुक, लेकिन केवल ये लोग उठा सकते है इस सुविधा का लाभ

WhatsApp से करें मेट्रो टिकट बुक, लेकिन केवल ये लोग उठा सकते है लाभ

Bengaluru Metro: 1 नवंबर से मेट्रो यात्रियों को सिर्फ सिंगल-जर्नी टिकट के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं है, बल्कि अब मेट्रो टिकट WhatsApp या नम्मा मेट्रो ऐप के जरिए खरीद सकते है। यानि की WhatsApp ने बेंगलुरु शहर में चलने वाली Namma Metro के लिए नई चैटबॉट-आधारित क्यूआर (QR) टिकटिंग सेवा पेश की है। इसके लिए कंपनी ने बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMRCL) के साथ साझेदारी की है। साथ ही डिजिटल टिकट के लिए टोकन किराए पर 5 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जिसे मंगलवार को कन्नड़ राज्योत्सव के अवसर पर लॉन्च किया गया।

बेंगलुरु में शुरू हुई सेवा!

नई सुविधा यात्रियों को WhatsApp पर QR-आधारित टिकटिंग सेवा चैटबॉट का उपयोग करके टिकट बुक करने की अनुमति देगी। यूजर WhatsApp पर टिकट खरीद सकते है और ऐप में UPI- सेवाओं का उपयोग करके भुगतान कर सकते है। व्हाट्सएप पर चैटबॉट का इस्तेमाल मेट्रो कार्ड को रिचार्ज करने के लिए भी किया जा सकता है। यह सुविधाजनक विकल्प पाने वाला बेंगलुरु पहला शहर है। इससे न केवल उपभोक्ताओं का काफी समय बचेगा, बल्कि अगर लोग टिकट बुक करने के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो टिकट काउंटर के बाहर भीड़ से भी बचा जा सकता है। यह सेवा अंग्रेजी और कन्नड़ दो भाषाओं का समर्थन करता है।

Here is How you Can Book Metro Tickets Using WhatsApp ( आप WhatsApp का उपयोग करके मेट्रो टिकट कैसे बुक कर सकते है )

- अपना WhatsAppखोलें।
- अपनी कांटेक्ट लिस्ट में चैटबॉट नंबर +9181055 56677 जोड़ें।
- चैटबॉट नंबर पर "Hi" मैसेज भेजें।
- इसके बाद यूजर्स को विभिन्न विकल्प दिखाए जाएंगे, जैसे कि उनका मेट्रो यात्रा पास रिचार्ज करना, WhatsApp पर भुगतान का उपयोग करके सिंगल टिकट खरीदना आदि।
- इसके बाद अगर आप टिकट खरीदना चाहते हैं तो चैटबॉट आपको एक क्यूआर कोड (QR Code) प्रदान करेगा, जिसे आप मेट्रो टर्मिनल पर स्कैन करके आसानी से प्रवेश कर सकते है या एग्ज़िट ले सकते है।
- आप भुगतान करने के लिए यूपीआई (UPI) विकल्प का इस्तेमाल कर सकते है।
- वैसे उम्मीद ये की जा रही है कि जल्द ही अन्य शहरों में भी मेट्रो सेवाओं में WhatsApp की ये सुविधा जोड़ी जा सकती है, जैसे दिल्ली मेट्रो आदि।

 
Best Mobiles in India

English summary
Bengaluru Metro: From November 1, metro commuters will not need to stand in long queues just for single-journey tickets, but can now buy metro tickets through WhatsApp or the Namma Metro app. That is, WhatsApp has introduced a new chatbot-based QR ticketing service for Namma Metro running in Bengaluru city. For this, the company has partnered with Bengaluru Metro Rail Corporation Limited (BMRCL).
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X