Home
News

iPhone 17e छोड़िए! ये 5 स्मार्टफोन देते हैं ज्यादा दमदार फीचर्स और बेहतर वैल्यू

Apple ने हाल ही में iPhone 17e लॉन्च किया है। हालांकि लॉन्च से पहले उम्मीद की जा रही थी कि यह मॉडल iPhone 16e के मुकाबले बड़ा अपग्रेड होगा, लेकिन कंपनी ने इसमें हार्डवेयर के अलावा डिस्प्ले और कैमरा में ज्यादा बदलाव नहीं किए।

ऐसे में अगर आप इसी बजट में ज्यादा फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं, तो बाजार में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। यहां हम आपको ऐसे 5 स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं जो iPhone 17e के मजबूत विकल्प बन सकते हैं।

iPhone 17e के बजाय खरीदें ये 5 दमदार स्मार्टफोन

OnePlus 15R

OnePlus 15R उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प है जो पावरफुल परफॉर्मेंस और बड़ी बैटरी चाहते हैं। फोन में 6.78-इंच का AMOLED 1.5K डिस्प्ले दिया गया है जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 16GB तक RAM और 512GB स्टोरेज मिलती है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह OxygenOS 16 पर चलता है और कंपनी इसमें 4 OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। इसके अलावा फोन में 7,400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

iPhone 17e के बजाय खरीदें ये 5 दमदार स्मार्टफोन

Google Pixel 10

अगर आप कैमरा और AI फीचर्स को ज्यादा महत्व देते हैं तो Google Pixel 10 भी iPhone 17e का अच्छा विकल्प हो सकता है। फोन में 6.3-इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले मिलता है और इसका कैमरा सिस्टम काफी दमदार माना जाता है।

Pixel 10 में Google का Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि यह Apple के A19 जितना पावरफुल नहीं माना जाता, लेकिन AI फीचर्स और स्मार्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के मामले में Google अभी भी काफी आगे है।

iPhone 17e के बजाय खरीदें ये 5 दमदार स्मार्टफोन

Vivo V70 Elite

Vivo V70 Elite भी इस लिस्ट में एक नया और मजबूत विकल्प बनकर सामने आता है। कंपनी ने इसे प्रीमियम डिजाइन और कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर के साथ पेश किया है।

फोन में Zeiss ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम दिया गया है जो शानदार फोटो क्वालिटी देता है। इसके साथ ही इसमें 6,500mAh बैटरी मिलती है जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सबसे खास बात यह है कि यह फोन बाजार में करीब 55,000 रुपये से कम कीमत में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy S25 FE

Samsung का Galaxy S25 FE भी iPhone 17e के मुकाबले एक मजबूत विकल्प बन सकता है। फोन में Exynos 2400 प्रोसेसर, 8GB RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलता है। यह Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है।

Samsung इसमें 7 साल तक OS और सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करता है, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए बेहतर बनाता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP प्राइमरी सेंसर (OIS), 8MP टेलीफोटो (OIS) और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। फोन में 4,900mAh बैटरी है जो 45W चार्जिंग सपोर्ट करती है, हालांकि चार्जर बॉक्स में नहीं मिलता।

iPhone 17e के बजाय खरीदें ये 5 दमदार स्मार्टफोन

Motorola Signature

Motorola Signature अपने स्लीक डिजाइन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के लिए जाना जाता है। यह फोन केवल 6.99mm पतला है और इसका वजन 186 ग्राम है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन भी दिया गया है। यह Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 12GB / 16GB RAM तथा 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है।

iPhone 17e के बजाय खरीदें ये 5 दमदार स्मार्टफोन

कैमरा सेटअप भी काफी दमदार है जिसमें 50MP Sony प्राइमरी सेंसर, 50MP Samsung अल्ट्रावाइड और 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X