₹10000 से कम में बेहतरीन 5G फोन, तगड़ी परफॉर्मेंस के साथ कैमरा भी धांसू!
Best 5G Phones Under 10K: अगर आप 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, वह भी कम बजट में। तो आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। हम कुछ ऐसे फोन्स के बारे में बता रहे हैं। जिन्हें 10,000 हजार से कम में बड़ी बैटरी, ब्राइट डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर के साथ पेश किया जाता है।
अगर आप अपने पुराने फोन को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं या पहली बार 5G की दुनिया में कदम रखना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बिल्कुल सही ऑप्शन हो सकते हैं। आइए चेक करें पूरी लिस्ट...

iQOO Z10 Lite 5G
यह फोन 10,000 रुपये से कम में 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ अच्छा ऑप्शन है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। लेटेस्ट फोन की पहली सेल 25 जून से अमेजन और कंपनी की वेबसाइट पर लाइव होने वाली है। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। यह फोन लिस्ट का सबसे लेटस्ट है।
itel Zeno 5G: बजट सेगमेंट का नया चैंपियन
हाल ही में लॉन्च हुआ itel Zeno 5G भी इस सेगमेंट में शानदार स्पेसिफिकेशन ऑफर करता है। फोन की कीमत केवल 9,299 रुपये है। यह सुपर स्मार्ट AI असिस्टेंट Aivana और जेनरेटिव AI फीचर्स Ask AI के साथ आता है। फोन में MediaTek D6300 प्रोसेसर और 50MP AI कैमरा सेटअप दिया गया है। इसे अमेजन से खरीदा जा सकता है।
Poco M7 5G
Poco M7 5G स्मार्टफोन अमेजन पर 9,799 रुपये में बिक्री के लिए अवेलेबल है। इसमें स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रोसेसर और 50MP का कैमरा मिलता है। फोन में पावर के लिए 5110mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जा रहा है।
Redmi 13C 5G
यह फोन MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर और 50MP रियर कैमरा के साथ आता है। इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्डेड 6.74 इंच की IPS LCD स्क्रीन मिलती है। इसमें दी गई 5000mAH की बैटरी 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन एंड्रॉइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च हुआ था।
Samsung Galaxy F06 5G
फरवरी 2025 में लॉन्च हुआ यह फोन 10,000 से कम में उपलब्ध है। यह स्लीक डिजाइन और 50MP कैमरे के साथ आता है। इसमें 25W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन Mediatek Dimensity 6300 प्रोसेसर के बदौलत अच्छा परफॉर्मेंस देता है। इसमें एंड्रॉइड 15 ओएस मिलता है।
खास बातें
5G: 10,000 रुपये से कम में 5G कनेक्टिविटी वाले स्मार्टफोन।
पावरफुल प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 6300, Dimensity 6100+ और स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 जैसे प्रोसेसर मिलते हैं।
बड़ी बैटरी: ज्यादातर फोनों में 5000mAh या उससे बड़ी बैटरी मिलती है।
अच्छा कैमरा: 50MP का मेन कैमरा सभी स्मार्टफोन में है।
डिस्प्ले: ब्राइट IPS LCD स्क्रीन और हाई रिफ्रेश रेट स्मूथ विजुअल अनुभव देते हैं।
AI फीचर्स: itel Zeno 5G जैसे फोनों में AI असिस्टेंट और जेनरेटिव AI जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं।
फास्ट चार्जिंग: कुछ फोन 18W या 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








