Home
News

कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन! 20000 से कम में बेस्ट स्मार्टफोन; चेक करें लिस्ट

Best 5G Phones: अगर आप नया स्मार्टफोन लेने की तैयारी कर रहे हैं और बजट 20,000 रुपये से कम है, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे फोन्स की लिस्ट लाए हैं, जो इस प्राइस रेंज में अच्छे स्पेसिफिकेशन ऑफर करते हैं।

इन्हें वैल्यू फोर मनी डिवाइस भी कहा जा सकता है। इनमें कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मिलता है। लिस्ट में वीवो, रियलमी और रेडमी जैसी कंपनियों के फोन शामिल हैं।

20000 से कम में बेस्ट स्मार्टफोन

Vivo T4x 5G

वीवो की तरफ से ऑफर किए जाने वाले इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर परफॉर्मेंस के लिए लगाया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन में 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.72 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इसकी कीमत फ्लिपकार्ट पर 13,999 रुपये से शुरू है। इस प्राइस ब्रैकेट में यह फोन आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है।

Realme P3 5G

यह स्मार्टफोन भी फ्लिपकार्ट पर 20,000 रुपये से कम में बिक्री के लिए अवेलेबल है। इसमें 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 120 हर्टज रिफ्रेश रेट के साथ काम करती है। फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 प्रोसेसर लगाया गया है। इसमें फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6000mAh की बैटरी लगाई गई है। फोन 50-मेगापिक्सल के मेन और 16-मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ आता है। इसकी कीमत 16,999 रुपये है।

Motorola G85 5G

वीगन लैदर डिजाइन के साथ आने वाला मोटोरोला जी85 भी इस प्राइस रेंज में देख लेना चाहिए। इसमें 6.67 इंच p-OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्टज है। फोन में 32- मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा और 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा लगाया गया है। इसमें 33W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000mAh की बैटरी लगाई गई है। फोन अमेजन से खरीदा जा सकता है। इस पर कुछ ऑफर्स का लाभ भी लिया जा सकता है।

Realme Narzo 80 Pro

20000 से कम में बेस्ट स्मार्टफोन

यह लिस्ट का सबसे लेटेस्ट फोन है। इसे हाल ही में लॉन्च किया गया है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर परफॉर्मेंस के लिए दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 6.72 इंच 120Hz डिस्प्ले दी जा रही है। इसमें कई स्टोरेज वेरिएंट मिलते हैं।

Samsung Galaxy F55

लिस्ट में सैमसंग की F-सीरीज में आने वाला Galaxy F55 भी शामिल है। इस फोन में अच्छे-खासे स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं, जो आपको पसंद आ सकते हैं। 20,000 रुपये से कम में इसमें 5000mAh की बैटरी मिल रही है, जो 45W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 50-मेगापिक्सल का मेन और 50-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 120 हर्टज रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच एमोलेड+ डिस्प्ले के साथ आता है।

Iqoo Z9s 5G

यह फोन अमेजन पर बिक्री के लिए मौजूद है। इसमें 44W चार्जिंग सपोर्ट वाली 5500mAh की बैटरी मिलती है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया गया है। 20,000 रुपये से कम की कीमत वाले फोन में 6.77 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। बैक पैनल पर 50-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और सेल्फी के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। यह फोन अमेजन पर 19,499 रुपये में बेचा जा रहा है।

Redme note 14 5G

मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 अल्ट्रा प्रोसेसर वाला यह फोन 50-मेगापिक्सल मेन कैमरा और 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। इसमें 6.67 इंच की स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दी गई है। इसमें पावर के लिए 5,110 mAh की बैटरी दी गई है। इसकी कीमत 20,000 रुपये से कम है।

यहां बताए गए सभी स्मार्टफोन की कीमत 20,000 रुपये से कम है। इनमें कीमत के लिहाज से स्पेसिफिकेशन भी तगड़े ऑफर किए जाते हैं। आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से किसी भी फोन को सेलेक्ट कर सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X