बेस्ट 5G फोन जिन्हें आप 15,000 रुपये से कम में खरीद सकते हैं

अब 5G डिवाइस पर स्विच करने का समय आ गया है क्योंकि भारत के कई शहरों में अब 5जी सर्विस शुरु कर दी हैं। हाई कंपोनेंट्स कीमतों के कारण ओईएम ने अभी तक 5G फोन को 10,000 रुपये के प्राइस रेंज में लॉन्च नहीं किया है, लेकिन जो लोग थोड़ा अधिक खर्च कर सकते हैं वे हाई स्पीड का मजा ले सकते हैं। 15,000 रुपये से कम कीमत में कुछ अच्छे 5जी फोन हैं और लोग उनमें से किसी एक को खरीदने पर सोच सकते हैं। हमारी लिस्ट में iQOO Z6 Lite, Samsung Galaxy M13 5G, और बहुत स्मार्टफोन शामिल किए गए हैं।
iQOO Z6 Lite 5G स्मार्टफोन
iQOO Z6 Lite 5G सबसे अच्छे ऑप्शनों में से एक है। यह एक नए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 प्रोसेसर का यूज करता है। डिवाइस में एक 120Hz का डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने इसे 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया है।
लेकिन, इस 5जी फोन पर कंपनी लॉन्ग टर्म सॉफ्टवेयर सपोर्ट दे रही है। यह दो साल के Android अपडेट के साथ-साथ तीन साल के सिक्योरिटी पैच भी देगा। हैंडसेट को एंड्रॉइड 12 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ लॉन्च किया गया था, इसलिए यह एंड्रॉइड 14 ओएस भी हो सकता है। भारत में iQOO Z6 Lite 5G की कीमत प्रजेंट में फ्लिपकार्ट पर 13,990 रुपये है।
Samsung Galaxy M13 5G स्मार्टफोन
Samsung Galaxy M13 5G एक बेस्ट फोन है। सैमसंग यूजर जो एक बड़ी बैटरी और डिस्प्ले वाला फोन चाहते हैं,यह बजट डिवाइस उन्हीं के लिए हैं । यह 5,000mAh की बैटरी और 6.5 इंच की एलसीडी स्क्रीन के साथ आता है जो HD + रिज़ॉल्यूशन पर काम करता है। 5G फोन Mediatek Dimensity 700 चिप का यूज करता है। सैमसंग गैलेक्सी एम13 5जी की भारत में कीमत 14,299 रुपये है। इस डिवाइस को आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।
Poco M4 5G स्मार्टफोन
Poco M4 5G स्मार्टफोन लिस्ट में सबसे सस्ता 5G फोन है। इस फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 एसओसी दिया गया है। हुड के तहत, 5,000mAh की बैटरी है और इसमें 18W फास्ट चार्ज के लिए सपोर्ट है, जो सैमसंग फोन से बेहतर है। भारत में Poco M4 5G की कीमत फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 12,999 रुपये है। यह कीमत 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए है।
Redmi Note 11T 5G
Redmi Note 11T 5G एक बेस्ट 5G स्मार्टफोन है । इसमें 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। Xiaomi ने फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। Redmi Note 11T 5G की कीमत 16,999 रुपये है। लेकिन, बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ आप इसे कम कीमत में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications







