Home
News

Amazon Great Freedom Sale से खरीदे बेस्ट 5G स्मार्टफोन, कीमत भी कम और फीचर भी ज्यादा

Amazon Great Freedom Sale में मोबाइल फोन से लेकर घरेलू उपकरणों तक पर शानदार डील्स और छूट दी जा रही है. Amazon पर चलने वाली यह सेल बुधवार, 10 अगस्त तक चलेगी. अगर आप इस सेल में स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो अच्छा मौका है, लेकिन ध्यान रहे कि कुछ के आगे दिखाई गई कीमतों में बैंक ऑफर्स भी शामिल हैं. हम आपको OnePlus, Xiaomi से लेकर Samsung तक के स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं जो 5G कनेक्टिविटी ऑफर करते हैं और Amazon से डिस्काउंट पर लिए जा सकते हैं.

Amazon Great Freedom Sale से खरीदे बेस्ट 5G स्मार्टफोन, कीमत भी कम

OnePlus

OnePlus

अगर आप OnePlus की ओर से एक किफायती 5G फोन लेने की सोच रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. Amazon के OnePlus Nord CE 2 Lite Smartphone को 5G सपोर्ट मिलता है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर के साथ आता है. इस फोन को 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और Amazon पर 18,999 रुपये में लिस्ट किया गया है. यानी 1000 रुपये सस्ते में मिल रहे हैं. हैंडसेट को SBI credit card नॉन-ईएमआई ट्रांजेक्शन के जरिए हैंडसेट खरीदने पर 750 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा. ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 1,250 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है.

OnePlus 10R स्मार्टफोन मिड-प्रीमियम फ्लैगशिप फोन है जो मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100 Max प्रोसेसर के साथ आता है. हैंडसेट को 38,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है. 80W Super VOOC चार्जिंग वाला यह फोन 34,999 रुपये में लिया जा सकता है.

Samsung Galaxy M13

Samsung Galaxy M13

Samsung Galaxy M13 को 15000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है. यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है. फोन को 13,999 रुपये में लिया जा सकता है. एसबीआई बैंक डिस्काउंट के साथ, आपको गैर-ईएमआई लेनदेन के माध्यम से फोन लेने पर 750 रुपये की छूट मिलेगी, जबकि ईएमआई लेनदेन के साथ 1,250 रुपये तक की छूट मिलेगी.

Xiaomi

Xiaomi

Xiaomi के फोन्स पर सेल में शानदार बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं. अगर आप 15000 रुपये से कम में 5G फोन लेने की सोच रहे हैं तो यह एक बेहतरीन मौका है. सेल में Redmi Note 11T 5G को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिया जा सकता है. यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग, 6GB रैम और डाइमेंशन 810 5G चिपसेट के साथ आता है. हैंडसेट को सबसे पहले 16,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया गया था. अब हैंडसेट पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके अलावा SBI Bank का ऑफर भी है.

Xiaomi 11 lite एनई स्मार्टफोन भी 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है., इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G चिपसेट और 64MP ट्रिपल कैमरा दिया गया है. यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ आता है. 6GB RAM ऑप्शन को 26,999 रुपये की जगह 24,999 रुपये में लिया जा सकता है. लेकिन बैंक कार्ड के साथ फोन पर 5000 रुपये तक कुल छूट ली जा सकती है.

लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्‍यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.

 
Best Mobiles in India

English summary
We are telling you about smartphones from OnePlus, Xiaomi to Samsung that offer 5G connectivity and can be taken at a discount from Amazon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X