Home
News

₹10,000 से कम में बेस्ट 5G स्मार्टफोन: कम दाम में खूबियां हैं दमदार

अगर आप ₹10,000 से कम में नॉर्मल टास्किंग के लिए नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो मार्केट में अनेकों ऑप्शन मौजूद हैं। इस सेगमेंट में बड़ी बैटरी, ब्राइट डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर वाले फोन मौजूद हैं। इस लिस्ट में Infinix, iQOO और Samsung के फोन शामिल हैं।

₹10,000 से कम में बेस्ट 5G स्मार्टफोन

Infinix Hot 50 5G

यह डिवाइस 6.7-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जो स्मूथ विजुअल्स और फास्ट स्क्रॉलिंग को सुनिश्चित करता है। Dimensity 6300 प्रोसेसर इसे पावरफुल परफॉर्मेंस देता है। इसमें 48MP रियर + 8MP फ्रंट कैमरा है।

iQOO Z10 Lite 5G

यह फोन भी Dimensity 6300 चिपसेट पर चलता है। इसमें 90 हर्टज रिफ्रेश रेट वाली 6.7-इंच HD+ स्क्रीन दी गई है। फोन 15W चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6000mAh की बैटरी से पावर लेता है। 10,000 से कम में इस फोन को अपना बनाया जा सकता है। यह नॉर्मल टास्किंग के लिए बेस्ट है।

Samsung Galaxy F06 5G

Samsung का यह मॉडल बजट-फ्रेंडली 5G सॉल्यूशन है, जो MediaTek D6300 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी से लैस है। यह बजट सेगमेंट में Samsung ब्रांड की विश्वसनीयता लेकर आता है। डेली यूज के लिए इसमें अच्छे स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं।

Motorola G34 5G

इस फोन में Snapdragon 695 प्रोसेसर है, जो अच्छे परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। 5000mAh की बैटरी और 20W चार्जिंग सपोर्ट इसे डेली यूज के लिए मजबूती से तैयार बनाते हैं। इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। साथ में रियर पैनल पर 50MP+2MP का कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसमें Charcoal Black, Ice Blue, Ocean Green और Vanilla Cream कलर ऑप्शन मिलते हैं।

क्यों खास हैं ये स्मार्टफोन?

5G सपोर्ट के साथ ये फोन तेज डेटा स्पीड, स्मूथ स्ट्रीमिंग और बेहतर नेटवर्क अनुभव देते हैं। ₹10,000 से कम कीमत में इनमें हाई रिफ्रेश रेट, बेहतर कैमरे और बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलना किफायती बनाता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X