Home
News

धाकड़ परफॉर्मेंस, बड़ी बैटरी और बेहतरीन कैमरा; ये 7 फोन देते हैं 15000 से कम में बेस्ट वैल्यू

अगर आप 15,000 रुपये से कम बजट में एक अच्छा 5G स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो मार्केट में अब कई शानदार ऑप्शन अवेलेबल हैं। इस सेगमेंट में कंपनियां बड़ी बैटरी, सुपरफास्ट प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और अच्छे कैमरे जैसे फीचर्स दे रही हैं।

यही वजह है कि कम कीमत में भी आपको पहले की तुलना में कहीं बेहतर परफॉर्मेंस और बैटरी बैकअप मिल जाता है। अगर आप भी ऐसा फोन चाहते हैं जिसमें दमदार बैटरी, बढ़िया कैमरा और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिले, तो 15,000 रुपये से कम कीमत वाले ये 7 स्मार्टफोन आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।

15000 रुपये से कम में धांसू 5G फोन: बड़ी बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस

1. Oppo K14x 5G

Oppo K14x 5G बजट सेगमेंट का एक पावरफुल स्मार्टफोन है जो बड़ी बैटरी और स्मूद डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन में 6.75-इंच HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद हो जाती है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है, जबकि फ्रंट में सेल्फी के लिए 5MP कैमरा दिया गया है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

2. Tecno Pova 7 5G

Tecno Pova 7 5G उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जिन्हें बड़ी स्क्रीन और पावरफुल परफॉर्मेंस चाहिए। इस फोन में 6.78-इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। फोन में MediaTek Dimensity सीरीज का प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 64MP का रियर कैमरा और 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेस्ट है।

3. Moto G57 Power

Motorola का Moto G57 Power उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। इस स्मार्टफोन में बड़ी डिस्प्ले के साथ क्लीन एंड्रॉयड अनुभव मिलता है, जो Motorola की खासियत मानी जाती है।

फोन में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसके कैमरा सेटअप में हाई-रेजोल्यूशन 50MP मेन सेंसर दिया गया है, जिससे अच्छी फोटो क्लिक की जा सकती हैं। बड़ी बैटरी के कारण यह फोन लंबे समय तक चल सकता है।

4. POCO M7 Plus

POCO M7 Plus बजट सेगमेंट में परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इस फोन में बड़ी स्क्रीन और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है, जिससे यूजर को स्मूद एक्सपीरियंस मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर और 8GB RAM दी गई है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेटअप दिया गया है।

5. Moto G67 Power

Moto G67 Power उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो लंबी बैटरी लाइफ के साथ क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस चाहते हैं। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में बड़ा डिस्प्ले और Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है, जिससे वीडियो देखना, सोशल मीडिया इस्तेमाल करना और गेम खेलना आसान हो जाता है। Motorola का लगभग स्टॉक एंड्रॉयड इंटरफेस इसे और बेहतर बनाता है।

6. Samsung Galaxy M17 5G

Samsung Galaxy M17 5G बजट सेगमेंट का भरोसेमंद फोन है। इसमें बड़ी डिस्प्ले, अच्छी बैटरी और Samsung का One UI सॉफ्टवेयर मिलता है। कैमरा की बात करें तो इसमें हाई-रेजोल्यूशन 50MP+5MP सेटअप दिया गया है, जिससे अच्छी फोटो क्लिक की जा सकती हैं। Samsung के फोन लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट और बेहतर बिल्ड क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं।

7. iQOO Z10x

iQOO Z10x बजट में परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इस फोन में Mediatek Dimensity 7300 प्रोसेसर है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग में अच्छा अनुभव मिलता है। फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक बैकअप देती है। इसके साथ ही Auxiliary lens के साथ 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। यह फोन इस प्राइस रेंज में एक अच्छा ऑल-राउंडर बन जाता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X