Home
News

20 हजार से कम में AI वाले स्मार्टफोन: बैटरी, प्रोसेसर और कैमरा भी बेहतरीन

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब हर स्मार्टफोन का अहम हिस्सा बन चुकी है। कैमरा से लेकर वॉयस असिस्टेंट तक, AI तकनीक फोन को और स्मार्ट बना रही है। अगर आप भी कम बजट में ऐसा फोन खरीदना चाहते हैं जिसमें AI फीचर्स मौजूद हों, तो यहां पांच ऐसे स्मार्टफोन्स की जानकारी दी जा रही है जो 20 हजार रुपये से कम कीमत में मिल रहे हैं।

20 हजार से कम में AI फीचर्स वाले स्मार्टफोन

Samsung Galaxy A17 (₹18,990)

सैमसंग गैलेक्सी A17 5G में AI-पावर्ड Gemini हार्डवेयर दिया गया है, जो रियल टाइम जानकारी और क्रिएटिव सजेशंस प्रदान करता है। इसमें Gemini Live और Circle to Search with Google जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो यूजर को तुरंत सॉल्यूशन पाने में मदद करते हैं।

20 हजार से कम में AI फीचर्स वाले स्मार्टफोन

Motorola G96 (₹16,999)

मोटोरोला G96 5G में Magic Editor, Magic Eraser और Out-of-focus जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं, जिनसे यूजर बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप के फोटो एडिट, ब्लर या अनचाही चीजें हटा सकते हैं।

Nothing CMF Phone 2 Pro (₹13,999)

नथिंग CMF फोन 2 प्रो में Essential Space फीचर दिया गया है, जो स्क्रीनशॉट, फोटो और वॉयस नोट्स जैसी फाइल्स को व्यवस्थित करने में मदद करता है। इसका Essential Key फीचर यूजर्स को जरूरी ऐप्स या फंक्शंस तक तुरंत पहुंच देता है।

Motorola G86 Power (₹16,580)

इस फोन में Night Vision Mode दिया गया है, जिससे कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटो ली जा सकती हैं। 50MP का प्राइमरी कैमरा सिनेमैटिक व्यू प्रदान करता है और एडिटिंग को आसान बनाता है।

Redmi 15 (₹14,100)

रेडमी 15 में AI Sky और AI Erase जैसे फीचर्स हैं, जो आसमान के रंग बदलने या अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाने में मदद करते हैं। ये फीचर्स ऑटोमेटिक रूप से एक्सपोजर और कलर को एडजस्ट कर फोटो को अधिक आकर्षक बनाते हैं।

Realme P4 (₹18,499)

रियलमी P4 में 50MP कैमरा और AI-पावर्ड HDR फीचर दिया गया है, जो फोटो और वीडियो में बेहतर कंट्रास्ट और कलर बैलेंस प्रदान करता है। चाहे दिन का उजाला हो या कम रोशनी, यह फोन हर स्थिति में क्लियर और रियल इमेज देता है। इन सभी स्मार्टफोन्स की खासियत है कि ये किफायती दाम में हाई-एंड AI फीचर्स उपलब्ध कराते हैं, जिससे यूजर्स को बेहतर फोटोग्राफी और स्मार्ट एक्सपीरियंस मिलता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X