Home
News

₹30,000 से कम में AI का दम! ये 5 स्मार्टफोन देंगे फोटो एडिटिंग से लेकर स्मार्ट असिस्टेंट तक का मजा

साल 2026 में स्मार्टफोन इंडस्ट्री में AI फीचर्स सबसे बड़ा ट्रेंड बन चुके हैं। अब सिर्फ कैमरा और प्रोसेसर ही नहीं, बल्कि AI-पावर्ड टूल्स भी फोन खरीदने का बड़ा कारण बन रहे हैं। ₹30,000 से कम के बजट में Motorola, Realme, OnePlus, Vivo और Samsung जैसे ब्रांड ऐसे स्मार्टफोन दे रहे हैं जिनमें रियल-टाइम ट्रांसलेशन, फोटो एक्सपेंशन, ऑब्जेक्ट रिमूवल, AI नोट असिस्ट और स्मार्ट सजेशन जैसे फीचर्स मिलते हैं।

अगर आप कम बजट में AI फीचर्स वाला स्मार्टफोन लेना चाहते हैं, तो यहां हम ₹30,000 से कम कीमत में मिलने वाले 5 बेहतरीन AI स्मार्टफोन्स के बारे में बता रहे हैं।

ये 5 स्मार्टफोन देंगे फोटो एडिटिंग से लेकर स्मार्ट असिस्टेंट तक का मजा

iQOO Neo 10R 5G

इस स्मार्टफोन की कीमत फिलहाल ₹26,998 है। इसमें 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है जो इसे काफी पावरफुल बनाता है।

AI फीचर्स की बात करें तो इसमें

  • Instant Cut-out
  • Circle & Search
  • AI Note Assist
  • Gemini Assist

जैसे स्मार्ट टूल्स मिलते हैं, जो फोटो एडिटिंग और प्रोडक्टिविटी को आसान बनाते हैं।

Motorola Edge 60 Pro

Motorola Edge 60 Pro की कीमत लगभग ₹26,998 है। यह फोन Dimensity 8350 प्रोसेसर से लैस है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। AI फीचर्स के तौर पर इसमें Motorola AI कैमरा ऑप्टिमाइजेशन, स्मार्ट फोटो एन्हांसमेंट और स्मार्ट सजेशन टूल्स दिए गए हैं, जो कैमरा और सिस्टम परफॉर्मेंस को बेहतर बनाते हैं।

Nothing Phone (3a)

Nothing Phone (3a) की कीमत लगभग ₹24,999 है। यह फोन अपने यूनिक डिजाइन और स्मार्ट फीचर्स के लिए जाना जाता है। इसमें Essential Key & Essential Space फीचर मिलता है। यह एक फिजिकल बटन है जिसकी मदद से यूजर स्क्रीन कैप्चर और वॉयस नोट रिकॉर्ड कर सकते हैं।

AI इन फाइल्स को Essential Space में ऑटोमैटिकली ऑर्गनाइज कर देता है और AI समरी भी जनरेट करता है। इसके अलावा फोन यूजर के उपयोग के आधार पर ऐप सजेशन भी देता है।

Vivo T4 Pro

Vivo T4 Pro की कीमत Flipkart पर ₹27,499 है। यह फोन AI आधारित कई स्मार्ट टूल्स के साथ आता है।

AI Erase 3.0 - फोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाने के लिए

AI Smart Call Assistant - कॉल मैनेजमेंट और ट्रांसक्रिप्शन

AI-आधारित सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन

ये फीचर्स फोटो एडिटिंग और प्रोडक्टिविटी को बेहतर बनाते हैं।

Samsung Galaxy M56 5G

Samsung Galaxy M56 5G की कीमत लगभग ₹27,539 है। यह फोन One UI 7 पर चलता है, जिसमें कई AI-पावर्ड फीचर्स दिए गए हैं।

  • Image Clipper
  • Object Eraser
  • Edit Suggestions

ये AI टूल्स फोटो एडिटिंग और कंटेंट क्रिएशन को आसान बनाते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X