Home
News

Best Cooler Under 7K: ₹7000 से कम में बेस्ट और अफॉर्डेबल कूलर कौन सा है? जानिए पूरी लिस्ट

Best Air Coolers Under 7000: गर्मी का मौसम आ चुका है और तापमान लगातार चढ़ता जा रहा है। ऐसे में अगर आप भी एक बजट-फ्रेंडली और दमदार कूलर की तलाश में हैं, तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं।

इस खबर में हम आपको बताएंगे ₹7000 से कम कीमत में मिलने वाले कुछ बेहतरीन एयर कूलर्स के बारे में, जो किफायती भी हैं और परफॉर्मेंस में भी कमाल के हैं।

₹7000 से कम में बेस्ट और अफॉर्डेबल कूलर कौन सा है?

Orient Aerocool Portable Air Cooler

कीमत- 6,649 रुपये

ओरिएंट का यह पर्सनल एयर कूलर छोटे रूम्स के लिए एक बढ़िया विकल्प है। इसमें यूनीक एरोफैन टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे बेहतर कूलिंग मिलती है। 40 लीटर की वॉटर कैपेसिटी और इसके पोर्टेबल व्हील्स इसे इस्तेमाल में बेहद आसान बनाते हैं।

Symphony 40 Litres Room Air Cooler

कीमत: 5,990 रुपये

Symphony का यह मॉडल 40 लीटर की कैपेसिटी के साथ आता है और इसमें ऑटो स्विंग मूवमेंट फीचर है, जो रूम के हर कोने तक ठंडी हवा पहुंचाने में मदद करता है। इसमें हनीकॉम्ब पैड, क्रॉस वेंटिलेशन और वॉटर लेवल इंडिकेटर जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

Bajaj Shield Series Glanza 42 Litres

कीमत- 6,790 रुपये

Bajaj का यह कूलर शानदार एंटी-बैक्टीरियल हनीकॉम्ब पैड के साथ आता है। 42 लीटर की कैपेसिटी और शक्तिशाली एयर थ्रो इसे इस बजट में एक बेहतरीन चॉइस बनाते हैं। IDFC क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% कैशबैक का ऑफर भी है।

Symphony Ice Cube 27 Personal Room Cooler

कीमत- 5,999 रुपये

यह कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल कूलर 3 साइड हनीकॉम्ब पैड और कूल फ्लो डिस्पेंसर के साथ आता है। छोटे से मिडियम साइज रूम के लिए यह एक बढ़िया विकल्प है।

HAVAI Mini Table Cooler

कीमत- 3,790 रुपये

अगर आप एक टेबलटॉप, लो-कॉस्ट और पोर्टेबल ऑप्शन की तलाश में हैं, तो HAVAI का यह मिनी कूलर आपके लिए एक शानदार डेस्क कूलिंग सॉल्यूशन हो सकता है। इसमें 3-स्पीड कंट्रोल और वर्टिकल ब्लोअर जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

अगर आपका बजट 7000 रुपये के अंदर है और आप गर्मी में राहत चाहते हैं, तो ऊपर बताए गए कूलर्स में से कोई भी मॉडल आपकी जरूरतों को बखूबी पूरा कर सकता है। आप अपने कमरे के साइज और जरूरत के हिसाब से इनमें से सही विकल्प चुन सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X