फ्री डाउनलोड कीजिए एंड्रायड स्मार्टफोन में ये 10 बेहतरीन शार्टकट स्क्रीन
हो सकता है आपमें से काफी लोग स्मार्टफोन विजिट्स के बारे में न जाते हों, विजिट एक तरह के शार्टकर्ट होते हैं जिनकी मदद से आप अपने फोन की स्क्रीन से ही डायरेक्ट उस एप्लीकेशन और फोल्डर को एक्सेस कर सकते हैं।
वैसे तो कोई भी एंड्रायड स्मार्टफोन खरीदिए उसमें पहले से कई विजिट इंस्टॉल रहते हैं लेकिन आप चाहें तो गूगल प्ले से कई फ्री विजिट्स डाउनलोड कर सकते हैं हम आपको आज कुछ ऐसे विजिट्स के बारे में बताएंगे तो आपके स्मार्टफोन स्क्रीन में न सिर्फ शार्टकर्ट प्रोवाइड करेंगे बल्कि स्क्रीन में ही आप कई लेटेस्ट जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे।
आईए जानते हैं पॉपुलर स्मार्टफोन विजिट्स के बारे में,
कार विजट
अगर आप अपने स्मार्टफोन में बड़े आईकॉन शार्टकट चाहते हैं तो गूगल प्ले से कार विजिट डाउनलोड कर सकते हैं। विजिट में वॉयस सर्च शार्टकट के साथ नेविगेट शाार्टकट स्क्रीन भी दी गई है। गूगल प्ले से कार विजट को डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
DashClock Widget
डैश क्लॉक विजिट में एक ही जगह कई तरह के शॉटकट दिए गए हैं जैसे वेदर, बैटरी लाइफ, अनरीड मेल। गूगल प्ले से डैश क्लॉक को डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Eye in Sky Weather
आई स्काई विजिट की मदद से आप अपने फोन की स्क्रीन में ताजा मौसम की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ आई इन स्काई को आप अपनी पसंद के अनुसार कस्टमराइज्ड भी कर सकते हैं। गूगल प्ले से आई इन स्काई विजिट डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Google Drive Shortcutsb
गूगल ड्राइव विजिट की मदद से आप अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन से डायरेक्ट फोन के किसी भी फोल्डर और फाइल में जा सकते हैं। गूगल प्ले से गूगल ड्राइव शार्टकटएसबी डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Google Now
गूगल नाओ विजिट आपको स्मार्टफोन की स्क्रीन में मौसम, कैलेंडर और ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी देगा। गूगल प्ले से गूगल नाओ विजिट डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
Holo Bulb
होलो बल्ब विजिट एक फ्लैश लाइट एप्लीकेशन है जिसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन स्कीन को बल्ब की तरह प्रयोग कर सकते हैं। गूगल प्ले से होलो बल्ब डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
ESPN ScoreCenter
इएसपीएल स्मार्टफोन विजिट की मदद से आप फोन की स्क्रीन में अपनी पसंदीदा टीम का लेटेस्ट स्कोर अपडेट देख सकते हैं। गूगल प्ले से ईएसपीएन विजिट डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।


Click it and Unblock the Notifications








