Home
News

स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी: असाइनमेंट बनाना हुआ आसान, ये ऐप्स बचाएंगे घंटों का समय!

स्कूल या कॉलेज स्टूडेंट के लिए असाइनमेंट, नोट्स या स्टडी शेड्यूल करना सबसे मुश्किल टास्क होता है। इसकी वजह से वे परेशान भी रहते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। क्योंकि हम ले आए हैं कुछ ऐसे बेहतरीन ऐप्स, जो आपका घंटों का काम मिनटों में निपटा देंगे।

कई ऐसे स्मार्ट ऐप्स मौजूद हैं जो असाइनमेंट बनाने से लेकर डेडलाइन मैनेज करने तक जैसे काम चुटकियों में कर सकते हैं। हम यहां कुछ ऐसे बेहतरीन ऐप्स के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी पढ़ाई को मजेदार और आसान बना देंगे। आइए इनके बारे में जानते हैं।

स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, असाइनमेंट बनाना हुआ आसान

AI Assignment Writer

यह ऐप उन स्टूडेंट्स के लिए वरदान साबित हो सकता है जो समय की कमी में भी क्वालिटी असाइनमेंट तैयार करना चाहते हैं।

  • किसी भी टॉपिक पर AI द्वारा ऑटोमैटिक असाइनमेंट तैयार कर सकते हैं।
  • उत्तर, समरी और पैराफ्रेजिंग की सुविधा मिलती है।
  • ह्यूमन हैंडराइटिंग और रियल पेपर लुक में असाइनमेंट बना सकते हैं।
  • PDF या इमेज में एक्सपोर्ट का ऑप्शन मौजूद है।
  • फॉन्ट और पेपर स्टाइल भी अपने हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं।

उपयोगी: स्टूडेंट्स, टीचर्स, रिसर्चर्स
प्लेटफॉर्म: एंड्रॉइड

Assignment Desk

यह ऐप किसी भी परेशानी को चुटकियों में सॉल्व कर सकता है। अगर आपको प्रोफेशनल क्वालिटी चाहिए तो यह आपके काम का साबित हो सकता है।

  • सभी तरह के असाइनमेंट के लिए एक्सपर्ट्स की मदद।
  • लाइव चैट से सीधे संपर्क।
  • आसान ऑर्डर प्रोसेस और सेफ पेमेंट सिस्टम।

उपयोगी: स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स
प्लेटफॉर्म: एंड्रॉइड

MyStudyLife

यह ऐप असाइनमेंट, होमवर्क और क्लास शेड्यूल मैनेज करने वालों के लिए अच्छा है।

  • यहां असाइनमेंट, डेडलाइन और रिमाइंडर सेट कर सकते हैं।
  • पोमोडोरो टाइमर और ग्रेड ट्रैकिंग की सुविधा मिलती है।
  • मल्टी-डिवाइस सिंक (मोबाइल, वेब, टैबलेट)।

उपयोगी: स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स
प्लेटफॉर्म: एंड्रॉइड, iOS, वेब

टू-डू लिस्ट और नोट्स के लिए ये ऐप्स मददगार

Todoist: टास्क मैनेजमेंट, रिमाइंडर और मल्टी-डिवाइस सपोर्ट।

Evernote: नोट्स, असाइनमेंट और प्रोजेक्ट्स का डिजिटल ट्रैकिंग।

ToodleDo: स्मार्ट रिमाइंडर और टीम कॉलैबोरेशन।

क्या किसके लिए बेहतर?

  • एआई असाइनमेंट राइटर और Assignment Desk असाइनमेंट बनाने के लिए सबसे आसान सॉल्यूशन है।
  • MyStudyLife आपको असाइनमेंट और शेड्यूल का मैनेजमेंट सिखाता है।
  • Todoist, Evernote और ToodleDo जैसे ऐप्स आपको बेहतर टास्क मैनेजमेंट में मदद करते हैं।
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X