Best Smartphones Under 15k 2026: ₹15,000 से कम में ये हैं साल 2026 के सबसे धांसू 5G फोन
Best 5G Phones Under 15000: अगर आप 2026 में अपना पुराना फोन बदलने की सोच रहे हैं और आपका बजट ₹15,000 तक है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इस साल Vivo, Realme, Samsung और POCO जैसे ब्रांड्स ने बजट सेगमेंट में तगड़ी एंट्री मारी है।
अब कम दाम में भी आपको 7000mAh तक की बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और शानदार कैमरा मिल रहा है। आइये नजर डालते हैं उन 7 स्मार्टफोन्स पर जो आपकी जेब पर भारी नहीं पड़ेंगे।

1. POCO M7 Plus
कीमत: ₹12,999
इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी है जो 33W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साथ ही, इसमें 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट है, जो गेमिंग के लिए बेहतरीन है। यह स्नैपड्रैगन 6s Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है।
2. Samsung Galaxy M17 5G
कीमत: ₹13,999
यह फोन 6 साल के Android अपडेट्स और सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आता है, यानी यह फोन सालों-साल नया रहेगा। इसमें शानदार Super AMOLED डिस्प्ले और Exynos 1330 प्रोसेसर दिया गया है।
3. Vivo T4x 5G
कीमत: ₹14,999 (बैंक ऑफर के साथ)
इस फोन में 50MP का मेन कैमरा और 'Aura Light' फीचर है जो कम रोशनी में भी अच्छी फोटो लेता है। फोन में 6,500mAh की बैटरी है और यह MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस है। इसमें IP64 रेटिंग भी मिलती है।
4. OPPO K13x 5G
कीमत: ₹12,499
यह मिलिट्री-ग्रेड (MIL-STD 810-H) शॉक रेसिस्टेंस के साथ आता है, यानी यह काफी मजबूत (Damage-Proof) है। इसमें 120Hz ब्राइट डिस्प्ले और 6,000mAh की बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है।
5. iQOO Z10x 5G
कीमत: ₹14,999
इसमें भी शक्तिशाली Dimensity 7300 चिपसेट है। फोन में 6.7 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले और 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह एक सॉलिड ऑल-राउंडर डिवाइस है।
6. Redmi 15C 5G
कीमत: ₹12,499
इसमें 6.9 इंच का HD+ डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 6,000mAh बैटरी के साथ आता है, जो डेली टास्क के लिए परफेक्ट है।
7. Realme P3x 5G
कीमत: ₹12,999
कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज पर इसमें 35 घंटे का टॉक टाइम मिलता है। इसमें 6,000mAh बैटरी, 45W चार्जिंग और 50MP AI कैमरा दिया गया है। इस प्राइस रेंज यह फोन आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








