Home
News

जबरदस्त कैमरा वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹20000 से भी कम; परफॉर्मेंस में भी कोई तोड़ नहीं!

Best Camera Mobile Phones: नया स्मार्टफोन खरीदते वक्त किसी को बड़ी बैटरी चाहिए होती है तो किसी की पहली चॉइस परफॉर्मेंस होता है। वहीं, कुछ यूजर टॉप प्रायोरिटी पर फोटोग्राफी को रखते हैं। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं, जो फोटोग्राफी करने के लिए फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और बजट भी कम है, तो अब टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है।

हम एक ऐसी लिस्ट लेकर आए हैं, जिसमें आपको 5 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में पता चलेगा, जो 20,000 रुपये के बजट में शानदार कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इनमें कीमत के लिहाज से अच्छी-खासी खूबियां मिल जाती हैं।

जबरदस्त कैमरा वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹20000 से भी कम

CMF Phone 2 Pro

लेटेस्ट CMF Phone 2 Pro स्मार्टफोन कुछ दिन पहले ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 18,999 रुपये से शुरू हो जाती है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें EIS के साथ 50MP मेन, 2x ऑप्टिकल जूम के साथ 50MP टेलीफोटो और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिल रहा है।

जबरदस्त कैमरा वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹20000 से भी कम

ओवरऑल देखा जाए तो 20,000 रुपये के बजट में इसमें अच्छा कैमरा सेटअप कंपनी ऑफर कर रही है। बाकी फीचर्स की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट, 6.77-इंच 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 5000mAh की बैटरी लगी हुई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यहां से खरीदें

Poco X7 5G

Poco X7 5G अपने कैमरा सेटअप की बदौलत इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हुआ है। स्मार्टफोन में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर लगा है, साथ ही इसमें 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसकी कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 19,999 रुपये से शुरू हो जाती है। इस रेंज में फोन AI की खूबियां भी ऑफर कर रहा है। इसमें IP66/68/69 रेटिंग, 6550mAh बैटरी, 90W टर्बोचार्ज और MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट परफॉर्मेंस के लिए लगाया गया है। यहां से खरीदें

जबरदस्त कैमरा वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹20000 से भी कम

Motorola G85 5G

सेगमेंट वाइज देखा जाए तो मोटोरोला का यह फोन भी अच्छी कैमरा कैपिबिलिटीज ऑफर कर देता है। इसमें रियर पैनल पर 50MP+8MP कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए 32MP का कैमरा मिलता है। इसमें फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.67 इंच p-OLED डिस्प्ले दी गई है। यहां से खरीदें

Infinix Note 40 Pro

20000 रुपये के बजट में Infinix Note 40 Pro भी खराब चॉइस नहीं है। इसमें 108MP+2MP+2MP कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP कैमरा मिलता है। फोन MediaTek Dimensity 7020 प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग वाली 5000mAh की बैटरी ऑफर कर रहा है। इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। इसे पिछले साल भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था।

Nothing Phone (2a)

मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 प्रो चिपसेट पर काम करने वाला यह फोन भी आप खरीदते वक्त देख सकते हैं। इसमें रियर पैनल पर 50MP के दो कैमरे लगे हैं। सेल्फी के लिए 32MP कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का सेल्फी कैमरा 1080p@30/60fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग करने की क्षमता रखता है। डिस्प्ले को गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन मिला हुआ है। स्प्लैश प्रूफ बनाने के लिए फोन को IP54 की रेटिंग मिली हुई है। इसमें स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं।

यहां बताए गए सभी स्मार्टफोन में से आप किसी भी फोन को अपने बजट और जरूरत के हिसाब से चुन सकते हैं। सभी में कीमत के लिहाज से अच्छी खूबियां मिल रही हैं।

डिस्क्लेमर

गिजबॉट को इस वेबसाइट पर मौजूद एफिलिएट लिंक के जरिए की गई खरीदारी से छोटा कमीशन मिल सकता है। लेकिन प्रोडक्ट्स की हमारी सिफारिशें ईमानदार राय और हमारे अनुभव पर आधारित होती हैं। आपको इसका कोई एक्स्ट्रा खर्च नहीं देना होता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X