Home
News

iPhone 17 Pro से भी बेहतर कैमरा चाहते हैं? 2025 में ये 5 स्मार्टफोन हैं शानदार विकल्प

2025 में स्मार्टफोन कैमरा टेक्नोलॉजी ने जबरदस्त छलांग लगाई है। बड़े सेंसर, एडवांस पेरिस्कोप जूम, सिनेमैटिक वीडियो और AI-बेस्ड प्रोसेसिंग अब सिर्फ कुछ चुनिंदा फोन्स तक सीमित नहीं रहे। ऐसे में अगर आप सिर्फ कैमरा परफॉर्मेंस के लिए iPhone 17 Pro लेने का सोच रहे हैं, तो इस साल बाजार में कई ऐसे स्मार्टफोन मौजूद हैं जो उससे भी बेहतर या कम से कम बराबरी का कैमरा एक्सपीरियंस देने का दावा करते हैं।

यहां हम आपको बता रहे हैं 2025 के 5 ऐसे कैमरा फोन, जो iPhone 17 Pro के मजबूत विकल्प साबित हो सकते हैं।

iPhone 17 Pro के बजाय ये 5 कैमरा फोन खरीदना है बेहतर विकल्प

1. Samsung Galaxy S25 Ultra

कीमत: ₹99,999

Samsung Galaxy S25 Ultra कैमरा सेगमेंट में एक दमदार नाम है। इसमें क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो, 10MP का 3x टेलीफोटो और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, HDR10+ सपोर्ट और सैमसंग की बेहतर इमेज प्रोसेसिंग इसे फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी दोनों के लिए iPhone 17 Pro का सीधा मुकाबला बनाती है।

iPhone 17 Pro के बजाय ये 5 कैमरा फोन खरीदना है बेहतर विकल्प

2. Vivo X300 Pro

कीमत: ₹1,09,999

Vivo X300 Pro खास तौर पर कैमरा लवर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (3.7x ऑप्टिकल ज़ूम और मैक्रो सपोर्ट के साथ) और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। Zeiss ऑप्टिक्स, 8K वीडियो, Dolby Vision HDR और 50MP का हाई-रिज़ॉल्यूशन सेल्फी कैमरा इसे 2025 का एक कंप्लीट कैमरा फोन बनाते हैं।

3. Oppo Find X9 Pro

कीमत: ₹1,09,999

Oppo Find X9 Pro इमेजिंग प्रिसीजन पर फोकस करता है। इसमें 50MP का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल ज़ूम) और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। Hasselblad कलर ट्यूनिंग, Laser AF, LOG और Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ 50MP का 4K सेल्फी कैमरा इसे iPhone 17 Pro का एक मजबूत प्रतिद्वंदी बनाता है।

4. OnePlus 15

कीमत: ₹72,980

OnePlus 15 उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प है जो फ्लैगशिप कैमरा क्वालिटी चाहते हैं लेकिन ज्यादा कीमत नहीं चुकाना चाहते। इसमें Sony IMX906 सेंसर के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड और 3.5x टेलीफोटो लेंस दिया गया है। 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, Dolby Vision HDR, एडवांस स्टेबलाइजेशन और 32MP का फ्रंट कैमरा इसे iPhone 17 Pro के मुकाबले एक वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बनाता है।

iPhone 17 Pro के बजाय ये 5 कैमरा फोन खरीदना है बेहतर विकल्प

5. Google Pixel 10 Pro

कीमत: ₹1,09,999

Google Pixel 10 Pro अपने हार्डवेयर से ज्यादा कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी के लिए जाना जाता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा, 48MP का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो और 48MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। 42MP का 4K सेल्फी कैमरा और Google की इमेज प्रोसेसिंग इसे नैचुरल कलर, बेहतरीन डायनामिक रेंज और डिटेल के मामले में iPhone 17 Pro से भी बेहतर बना सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X