Home
News

इन ट्रिक्स के साथ करें Google में कुछ भी Search, तो मिलेगा एकदम सही रिजल्ट

यदि आप भी Google में कुछ सर्च करते है और सही से रिजल्ट नहीं आता है तो आज हम आपके लिए कुछ ट्रिक्स लेकर आए है जिससे आपको एकदम सटीक रिजल्ट मिलेगा। जैसा कि आप भी जानते हैं कि Google सबसे बड़ा सर्च इंजन प्लेटफॉर्म है और यहाँ करोड़ों पेज है और जो पेज हमें चाहिए वो बहुत मुश्किल से मिल जाता है। इसलिए ये Google Tricks आपके बहुत काम आ सकते हैं।

इन ट्रिक्स के साथ करें Google में कुछ भी Search, तो मिलेगा एकदम सही रिजल्ट

इन ट्रिक्स के साथ करें Google में कुछ भी Search, तो मिलेगा एकदम सही रिजल्ट

तो चलिये जानते है गूगल के इन शानदार कूल ट्रिक्स के बारे में।

किसी स्पेसिफिक वेबसाइट पर आर्टिकल ऐसे पढ़ें

यदि आप चाहते है कि क्लि भी खबर किसी एक स्पेसिफिक वेबसाइट पर पढ़ना चाहते है तो यह मुमकिन है। दरअसल कई बार क्या होता है कि कुछ ऐसी वेबसाइट है जहां पूरी जानकारी सही से नहीं मिलती है इस कारण हम किसी खास वेबसाइट को चुनते है। लेकिन अगर हम नॉर्मली सर्च करेंगे तो सारे रिजल्ट आएंगे। लेकिन अगर आप example site:example.com ट्रिक से सर्च करते है तो सारे आर्टिकल एक ही साइट से आएंगे। उदाहरण के लिए आप वनप्लस site:hindi.gizbot.com सर्च करेंगे तो वनप्लस के सारे रिजल्ट hindi.gizbot.com से ही आएंगे।

किसी वेबसाइट को सर्च रिजल्ट से ऐसे हटाएँ

यदि आप बहुत सारी वेबसाइट से रिजल्ट पाना चाहते है लेकिन आप चाहते है कि कोई एक वेबसाइट जैसे example.com के रिजल्ट नहीं आने चाहिए तो उसके लिए माइनस (-) का इस्तेमाल करते हुए ऐसा कर सकते है। इसके लिए आपको वनप्लस -site:hindi.gizbot.com सर्च करना होगा। ऐसा करने से आपके सामने एक भी Gizbot का रिजल्ट नहीं आएगा।

पीडीएफ़ बुक देखनी है तो यह है बेस्ट ट्रिक

गूगल पर बहुत सारी बुक्स और अन्य फाइलें PDF में पड़ी हुई है और हम कई सर्च करते है लेकिन होता क्या है कि हमें PDF बहुत मुश्किल से मिलती है लेकिन अगर हम example filetype:pdf सर्च करेंगे तो सिर्फ PDF फाइल ही मिलेगी।

अगर कोई लाइन भूल गए है तो यह है ट्रिक

बहुत बार क्या होता है कि हम कोई कहीं गाना सुनते है लेकिन जब सर्च करते है तो उसका नाम भूल जाते है। ऐसे में एक ट्रिक है। जी हाँ, आप ऐसे में उदाहरण के लिए ऐसे सर्च कीजिये main * hoon, तो आपको उस गाने का नाम मिल जाएगा। और आप चाहते है कि आपको सिर्फ यूट्यूब के ही रिजल्ट मिले तो ऐसे main * hoon +youtube डाल दें।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you also do some search in Google and the result does not come correctly, then today we have brought some tricks for you so that you will get the exact result.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X