क्या आपका क्रेडिट कार्ड बिल ज्यादा आता है तो डाउनलोड कीजिए ये एंड्रायड एप्लीकेशन
क्या आप अपने क्रेडिट कार्ड बिल से परेशान हो चुके हैं, दोस्तों अक्सर हम क्रेडिट कार्ड को बिना सोंचे समझे ऐसे प्रयोग करते हैं कि बाद में बिल भरने में हमारी हालत खराब हो जाती है। क्रेडिट कार्ड से खर्च करते समय हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं होती कि हमारे एकाउंट में कितना बिल है या फिर बिल न जमा करने की हालत में हमें कितना पेमेंट करना होगा।
हम आपको आज 3 एंसी क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशनों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप अपने क्रेडिट कार्ड बिल पर नजर रख सकते हैं साथ में उसे मैनेज भी कर सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड पेमेंट चेकर
क्रेडिट कार्ड पेमेंट चेकर की मदद से आप आप अपने क्रेडिट कार्ड का बिल किस महिने और कौन सी तारीख को जमा करना है, इसके अलावा कई दूसरी जानकारी कभी भी अपने फोन में ले सकते हैं। इसके अलावा आपने क्रेडिट कार्ड से अब तक कितना खर्च किया है। साथ ही पुराना पेमेंट डेटा डिलीट भी कर सकते हैं।
एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
क्रेडिट कार्ड मैनेजर
क्रेडिट कार्ड मैनेजर की मदद से यूजर अपने क्रेडिट कार्ड पेमेंट और एडवांस पेमेंट के बारे में सभी जानकारी अपने फोन में चेक कर सकता है।
एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें
डब्लू चार्ज क्रेडिट कार्ड टर्मिनल
डब्लू चार्ज की मदद से उपभोक्ता मास्टरकार्ड, वीजा से जुड़े पेमेंट फोन द्वारा कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








