फ्लिपकार्ट पर इन 10 स्मार्टफोन पर बेस्ट डील ऑफर
गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने कस्टमर्स के लिए वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली कंपनी फ्लिपकार्ट एक बार फिर से आकर्षक सेल लेकर आई है. ये सेल को फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल का नाम दिया गया है. सेल में ई-कॉमर्स वेबसाइट अपने कस्टमर्स को ढेरों प्रोडक्ट्स भारी डिस्काउंट पर ऑफर कर रही है जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबेलट्स आदि।

ग्राहकों के पास भारी मात्रा में डिस्काउंट से साथ अपने मन पसंदीदा प्रोडक्ट्स खरीदने का एक बेहतरीन मौका है. बता दें कि साल 2019 में फ्लिपकार्ट की यह पहली सेल है. फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक सेल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ पार्टनरशिप में शुरु हुई है इसीलिए जो एसबीआई क्रेडिट कार्ड उपभोक्ता है और 10 फीसदी एक्स्ट्रा डिस्काउंट का फायदा मिलेगा. इसके अलावा कस्टमर्स को कई पेमेंट और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं.
चलिए आपको बताते हैं कि फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल के दौरान अगर आप स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए बेस्ट डील क्या होगी-
1) Honor Play
इस स्मार्टफोन की असली कीमत 25,999 रुपए है जिसमें आपको फोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा. लेकिन इस सेल में आपको ऑनर के स्मार्टफोन पर 8,000 रुपए की छूट दी जा रही है यानि 26,000 हजार का फोन आप 18,000 में खरीद सकते हैं.
2) Samsung On6
फ्लिपकार्ट सेल में आप इस स्मार्टफोन को 5,500 रुपए की छूट के साथ 9,990 रुपए में खरीद सकते हैं. बता दें कि इस स्मार्टफोल की कीमत 15,490 रुपए है.
3) Huawei P20 Lite
हुवावे की इस स्मार्टफोन की वास्तिवक कीमत 22,999 रुपए है, लेकिन फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल में आप इस फोन को 10,000 रुपए की छूट के साथ 12,999 रुपए में खरीद सकते हैं.
4) Xiaomi Redmi Note 5 Pro
आप इस स्मार्टफोन को 10,999 रुपए की कीमत पर खरीद सकते हैं. हालांकि फोन की कीमत 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ 14,999 रुपए है.
5) Vivo V9 Pro
वीवो वी9 प्रो को वीवो का सबसे पसंदीदा फोन माना जाता है. फोन की वास्तिवक कीमत 19,990 रुपए है लेकिन सेल के दौरान आप इस 15,999 रुपए में पा सकते हैं यानि फोन पर पूरे 4 हजार की छूट दी गई है.

6) Oppo F9
ये ओप्पो का फ्लैगशिप फोन है और आपको जानकर बेहद खुशी होगी कि आप इस फोन को 9,000 रुपए के डिस्काउंट पर पा सकते हैं. 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 21,990 रुपए का है लेकिन सेल में ओप्पो F9 12,990 रुपए में बेचा जा रहा है.
7) Samsung S8
सैमसंग के इस स्मार्टफोन की असली कीमत 49,990 रुपए है लेकिन आप इसे 19,000 रुपए के डिस्काउंट के साथ 30,990 रुपए में खरीद सकते हैं.
8) Huawei Y9
हुवावे की इस स्मार्टफोन में 4 कैमरे दिए गए है जिसमें दो रियर कैमरे हैं और दो फ्रंट. स्मार्टफोन की असली कीमत 18,990 रुपए है लेकिन सेल में इस स्मार्टफोन पर 3,000 रुपए की छूट दी जा रही है यानि आप इसे 15,990 रुपए में खरीद सकते हैं.
9) Nokia 5.1 Plus
नोकिया के इस एंड्रॉयड फोन पर 3,200 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. बता दें कि फोन की वास्तिवक कीमत 13,199 रुपये है लेकिन सेल के दौरान इसे 9,999 रुपये में बिक रहा है.
10) Realme 2 Pro
स्मार्टफोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरियंट को फ्लिपकार्ट सेल पर 16,990 रुपये में ऑफर किया जा रहा है. इसके साथ इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी है. आप फोन पर 3,900 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर का लाभ ले सकते हैं.
नोट- एसबीआई क्रेडिट इस्तेमाल करने पर आपको इन स्मार्टफोन्स पर 10 फीसदी का एक्सट्रा डिस्काउंट भी दिया जाएगा.
हर टेक्नीकल अपडेट के लिए hindi.gizbot.com से जुड़े रहें.


Click it and Unblock the Notifications








