फ्लिपकार्ट सेल : स्मार्टफोन्स पर मिलेगा 21,000 रुपए तक का डिस्काउंट
ई-कॉमर्स साइट अपने ग्राहकों को बनाए रखने के लिए सेल का आयोजन करती रहती हैं। इन सेल में फ्लेट डिस्काउंट के अलावा कई ऑफर्स भी उपलब्ध कराए जाते हैं। फेस्टिवल के दौरान ये कंपनियां कस्टमर्स को अट्रेक्ट करने के लिए बेस्ट डील ऑफर करती है। अब क्रिसमस और न्यू ईयर के मौके ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने 7 से 9 दिसंबर तक अपनी बिग शॉपिंग डेज सेल की घोषणा कर दी है। इस सेल में फ्लिपकार्ट गूगल पिक्सल से लेकर आईफोन X तक पॉपुलर स्मार्टफोन्स पर बढ़िया डील्स देने वाली है। आइए जानते हैं इन ऑफर के बारे में।

गूगल पिक्सल 2-
पिक्सल 2 की असल कीमत 61000 रुपए है। फ्लिपकार्ट के बिग शॉपिंग डेज सेल में इस फोन पर 11,001 रुपए का फ्लेट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, एसबीआई क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10,000 रुपए का एक्सट्रा डिस्काउंट दिया जाएगा। यानी दोनों डिस्काउंट को मिलाने के बाद इस फोन की कीमत पर 21001 रुपए की छूट मिल रही है।
ऐपल आईफोन X-
अगर आप काफी समय से आईफोन X लेने का सोच रहे हैं, लेकिन अभी तक नहीं खरीद पाए हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट डील है। फ्लिपकार्ट पर 7 दिसंबर रात 12 बजे से आईफोन X की सेल शुरू होगी। इस सेल में फ्लिपकार्ट अपने कस्टमर्स को कई ऑफर देगी।
शाओमी मी A1-
शाओमी मी A1 स्मार्टफोन की कीमत 16999 रुपए है। फ्लिपकार्ट इस फोन पर फ्लैट 2000 रुपए का डिस्काउंट दिया है। डिस्काउंट के बाद इस फोन की कीमत 14999 रुपए रह जाएगी।
शाओमी रेडमी 5A-
फ्लिपकार्ट की इस सेल में रेडमी 5A के 2GB रैम/16GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 5999 और 3GB रैम/32GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 6999 रुपए है। फ्लिपकार्ट इस फोन के दोनों वेरिएंट पर 1000 रुपए का डिस्काउंट दे रहा है।
आईफोन फेस्ट-
अमेजन आईफोन फेस्ट 9 दिसंबर से शुरू होगा, जिसमें आईफोन SE,आईफोन-6,आईफोन-6s,आईफोन-7,आईफोन 7 प्लस, आईफोन-8, आईफोन-8 प्लस पर डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे। वहीं, एचडीएफसी बैंक डेबिट और क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 10 फीसद एक्सट्रा डिस्काउंट मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








