बेस्ट दिवाली गिफ्ट: इस साल इन 5 डिवाइस का तोहफा देकर मनाएं Happy Diwali
दिवाली का त्योहार जल्द ही आने वाला है। ऐसे में अगर आप अपने प्रियजनों के लिए कुछ गिफ्ट लेना चाह रहे हैं तो टेंशन मत लीजिए। हम आपके लिए चुन कर कुछ ऐसे गिफ्ट्स की लिस्ट लेकर आए हैं जो बजट में भी है और गिफ्ट के लिए परफेक्ट भी।
दिवाली के लिए गिफ्ट आइडिया
1. Realme Smart TV 43 (Rs.19,999)
अगर आप अपने किसी खास को कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं तो Realme Smart TV 43 बेस्ट ऑप्शन है। इसकी खास बात है कि ये बजट फ्रेंडली स्मार्ट टीवी है। टीवी Android TV 9 Pie पर रन करता है। इसमें MediaTek MSD6683 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए इसमें 1जीबी रैम और 8जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। टीवी HDR10 standard, डॉल्बी ऑडियो और ब्लूटूथ v5.0 सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में तीन HDMI पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट, सिंगल AV, LAN, और ANT पोर्ट दिए गए हैं। आप इस टीवी को फ्लिपकार्ट से 19,999 रुपए की कीमत के साथ खरीद सकते हैं।
2. Amazon Echo Dot (4th Gen) with Clock (Rs. 5,499)
ये अमेजॉन का लेटेस्ट स्मार्ट स्पीकर है जिसका डिजाइन गोलाकार है। समय, बाहरी तापमान दिखाने के लिए इसमें LED डिस्प्ले दी गई है। स्पीकर में लाइट सेंसर भी है जो डिस्प्ले की ब्राइटनेस को ऑटोमैटिकली एडजस्ट कर सकता है। स्मार्ट होम स्पीकर आपके पर्सनल असिस्टेंट की तरह काम करता है जिसके ज़रिए आप अपने घर के ऑटोमेशन प्रोडक्ट्स को कंट्रोल कर सकते हैं। आप इसे अमेजॉन से 5,499 रुपए की कीमत में प्री-ऑर्डर कर सकते हैं।
3. NESCAFE E' Smart Personal Coffee Maker (Rs.5,999)
कॉफी लवर्स के लिए ये एक परफेक्ट गिफ्ट है। NESCAFE का स्मार्ट पर्सनल कॉफी मेकर वाकई काफी स्मार्ट है जिससे आप कस्टमाइज़्ड कॉफी बना सकते हैं जैसे- क्रीमी आइस्ड कॉफी, सिनेमन कैपेचिनो आदि। आप इस कॉफी मेकर को Nescafe E कनेक्टिड मग ऐप के ज़रिए कंट्रोल कर सकते हैं। आपके अपने स्मार्टफोन पर ये ऐप डाउनलोड करनी होगी। सिर्फ 60-90 सैकेंड्स के अंदर आपकी कॉफी बनकर तैयार हो जाएगी। आप स्मार्ट कॉफी मेकर को अमेजॉन या फ्लिपकार्ट से 5,999 रुपए में डाउनलोड कर सकते हैं।
4. Samson Go Mic Portable USB Condenser Microphone (Rs. 4,990)
इस पैनडैमिक में कई लोग ऐसे हैं जो कॉन्टेंट क्रिएटर बन गए हैं तो अगर आपको ऐसा कोई दोस्त है तो आप उसे ये माइक गिफ्ट कर सकते हैं। ये मैक और विंडोज़ पीसी के साथ कम्पैटिबल है। गो माइक म्यूज़िक रिकॉर्ड करने, पॉडकास्टिंग और फील्ड रिकॉर्डिंग के लिए एकदम परफेक्ट है। 44.1kHz रेजॉल्यूशन के साथ गो माइक ओमनीडायरेक्शनल साउंड पिक करने में कैपेबल है। इसके पैकेज में आपको USB केबल, केबल क्लिप और कैरी केस साथ मिलेगा। गो माइक एक हैंडी डिवाइस है जिसे आप पॉकेट में भी कैरी कर सकते हैं। दिवाली सीज़न में आप इसे फ्लिपकार्ट या अमेज़न से 4,990 रुपए में खरीद सकते हैं।
5. Marshall Stanmore II Voice 80 W Bluetooth Speaker (Rs. 31,999)
अगर आपका बजट थोड़ा सा ज़्यादा है तो आप इस स्मार्ट स्पीकर को खरीद सकते हैं। इसमें आपको म्यूज़िक सुनने का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा। स्पीकर में आपको इन-बिल्ट गूगल असिस्टेंट मिलेगा। ताकि आप वॉयस कमांड के ज़रिए म्यूज़िक कंट्रोल कर सकें। इसमें आप मल्टी-कनेक्शन कर सकते हैं। इसका रेट्रो डिजाइन आपके पुराने दिनों की याद को ताज़ा कर देगा। इस स्मार्ट स्पीकर को फ्लिपकार्ट से आप 31,999 रुपए में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications