पांच सबसे अच्छे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की लिस्ट
अगर आप किसी अच्छे फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आमतौर पर कुछ महीनों पहले तक फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने के लिए कम से कम 60,000-70,000 रुपए तो जमा रखने ही पड़ते थे और यूज़र्स के पास विकल्प भी काफी सीमित होते थे। हालांकि अब ऐसा नहीं है। अब यूज़र्स के पास फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए कई ब्रांड और कई स्मार्टफोन के विकल्प हैं। आइए हम आपको उनके बारे में बताते हैं।

Samsung Galaxy S20 Fan Editon
इस लिस्ट में पहला फोन सैमसंग कंपनी का है। यह 37,999 रुपए का एक बढ़िया फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में Exynos 990 4G को प्रोसेसर के रूप में शामिल किया गया है। इस कीमत में आपको इस फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज का फायदा मिलेगा।
Apple iPhone SE (2020 Edition)
इस लिस्ट में दूसरा फोन एप्पल का है। इस फोन की कीमत भी 40,000 रुपए से कम है। हालांकि इस फोन का लुक काफी साधारण और पुराने डिजाइन का है लेकिन इसकी पॉवर काफी जबरदस्त हैं क्योंकि इस फोन में कंपनी ने A13 चिपसेट दिया गया है जो कि iPhone 11 Series में भी शामिल किया गया है। इस फोन को भी आप एक बढ़िया फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
Xiaomi Mi 10T Pro
शाओमी के इस फोन को हमने इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रखा है। इस फोन में कंपनी ने 6.67 इंच की आईपीएस एलसीडी फुल एचडी+ डिस्प्ले दी है। इस फोन में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 865 चिपसेट को प्रोसेसर के रूप में शामिल किया है। इस फोन में स्टोरेज के लिए 128 जीबी का स्पेस दिया गया है।
OnePlus 8
फ्लैगशिप स्मार्टफोन की बात करें और वनप्लस कंपनी का नाम ना आए, ऐसा हो नहीं सकता है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वनप्लस कंपनी ने ही पिछले कुछ सालों में फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कीमत को कम करने का काम किया है। वनप्लस ने एक के बाद एक कई बढ़िया फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लॉन्च करके ही यूज़र्स के मन में अपना एक अलग भरोसा बनाया है। इस लिस्ट में भी हमने वनप्लस के एक लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 8 को शामिल किया है।
इस फोन में कंपनी ने 6.55 इंच की Fluid AMOLED FHD डिस्प्ले दी है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में Snapdragon 865 चिपसेट को प्रोसेसर के रूप में शामिल किया है जो 5G कनेक्टिविटी से लैस है। इस फोन को कंपनी ने 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया है, जिसकी कीमत 41,999 रुपए है। वहीं दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाला है। इस फोन को यूज़र्स 44,999 रुपए में खरीद सकते हैं।
Realme X7 Pro
इस लिस्ट में हमने लेटेस्ट फोन को रखा है। हाल ही में रियलमी कंपनी ने अपना एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसका नाम Realme X7 Pro है। इस फोन में कंपनी ने 6.55 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी है। इस फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 1000 Plus चिपसेट को प्रोसेसर के रूप शामिल किया है, जो एक 5G कनेक्टिविटी वाला प्रोसेसर है। इस फोन में कंपनी ने 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दिया है, जिसकी कीमत 29,999 रुपए है।


Click it and Unblock the Notifications