OPPO Find N3 Flip जो बेहतरीन फोटोग्राफी को परिभाषित करता है, आइए इसके बारे में जानें

स्मार्टफोन इनोवेशन की दुनिया में, फोल्डेबल फ्लिप फोन एक आशाजनक टेक्नोलॉजी के तौर पर उभर रहा है। अपने लचीले हिंज डिज़ाइन, कवर डिस्प्ले और फोल्डेबल स्क्रीन के जरिए इन डिवाइसेस ने एक मैजिक के रूप में हमारी जिज्ञासा को बढ़ाया है। इसके साथ ही नए OPPO Find N3 Flip के साथ फ्लिप फोन मेनस्ट्रीम बन गए हैं।
अगर इससे पहले के फ्लिप फोन को देखा जाए तो वे नॉन-फंक्शनल कवर डिस्प्ले से लेकर अनफोल्डेड स्क्रीन में दिखाई देने वाली क्रीज और अक्सर खराब कैमरा जैसी समस्याओं से ग्रस्त होते थे। यहां तक की ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप के आने के पहले तक एक परफेक्ट फ्लिप फोन की तलाश भी अधूरी थी।
ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप फ्लैगशिप क्वालिटी लेंस, वर्टिकल कवर स्क्रीन, फास्ट चार्जिंग और ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ यह फोल्डेबल फ्लिप स्मार्टफोन में एक स्मार्ट रिवोल्यूशन दिखाता है।
OPPO Find N3 Flip स्मार्टफोन एक संपूर्ण फ्लैगशिप फ्लिप स्मार्टफोन है, जो नए मानक को स्थापित करते हुए काफी आगे निकल गया है। इसके साथ यूजर बिना किसी समस्या के फ्युचरिस्टिक मोबाइल टेक्नोलॉजी का अनुभव कर सकते हैं। इसमें एक फंक्शनल कवर डिस्प्ले, एक शानदार कैमरा सिस्टम और एक फोल्डेबल स्क्रीन है, जो स्मार्टफोन डिजाइन में पूर्णता को परिभाषित करती है। यह असाधारण उपकरण नवीनता और उत्कृष्टता को आपस में जोड़ता है और यह साबित करता है कि, फोल्डेबल फ्लिप फोन की दुनिया में अद्वितीय गुणवत्ता प्राप्त करना भी संभव है।

डिजाइन:
OPPO Find N3 Flip स्मार्टफोन एक विचारोत्तेजक डिजाइन का प्रतिनिधित्व करता है, जो कार्यक्षमता के साथ देखने में भी काफी आकर्षक है। यह फोन दो कलर ऑप्शन क्रीम गोल्ड और स्लीक ब्लैक में उपलब्ध है। यह डिवाइस अपनी स्टाइलिश लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करता है, जो इसे सबसे अलग करता है।
एक खास विशेषता इसकी वर्टिकल कवर स्क्रीन है, जो पहली नज़र में एक पारंपरिक स्मार्टफोन डिस्प्ले जैसा दिखता है। इतना ही नहीं यह किसी भी फ्लिप पर सबसे बड़ी बैटरी को एडजस्ट करने में भी मदद करता है। यह डिज़ाइन ऑप्शन एक खास लाभ देता है। अधिकतर ऐप्स और गेम डिफ़ॉल्ट रूप से इस कवर स्क्रीन पर लगातार रूप से काम कर सकते हैं। इसके अपोजिट दूसरे फ्लिप फोन अक्सर गैर-मानक अलग-अलग आकार की कवर स्क्रीन से जूझते हैं, जिससे कि उन फोन्स की कई प्रतिभाएं सीमित हो जाती हैं। Oppo ने कवर स्क्रीन पर बिना किसी समस्या के काम करने के लिए 40 से ज्यादा लोकप्रिय ऐप्स जैसे व्हाट्सएप, जीमेल, गूगल मैप्स, यूट्यूब और अन्य को इसमें शामिल किया है। यह अचिवमेंच इनोवेशन और यूटीलिटी के प्रति ओप्पो के डेडिकेशन का प्रमाण भी है। सबसे खास बात यहा है कि यह सारा अपग्रेडेशन कैमरा सेंसर के आकार से बिना किसी समझौता या पिर किसी प्लेसमेंट का सहारा लिए बिना हासिल किया गया है।
ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप फोन हाथ में पकड़ने में भी काफी अट्रैक्टिव लगता है। इसका ग्लास और मेटल का फ्रेम सुंदर कर्व के साथ कंफर्टेबल भी है। फोन के बैक में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे टिकाऊ और इसके एक्पीरियंस को प्रीमियम बनाता है। इस फोन में खास तौर पर एयरक्राफ्ट-ग्रेड स्टेनलेस स्टील का यूज किया गया है, जो न केवल इसके ड्रॉप रेसिस्टेंट को 25% तक बढ़ाता है, बल्कि ज्यादा तापमान में भी इसे सुरक्षित रखता है। इसके साथ ही इस डिवाइस को IPX4 रेटिंग मिली है, जो इसकी सुरक्षा का दावा करता है। इसके साथ ही इसे छींटों और छोटी-मोटी दुर्घटनाओं से बचाता है।

फ्लेक्सियन हिंज जो फोल्डेबल फोन्स का एक मुख्य फीचर होता है, लेकिन यह फोन अत्यधिक सावधानीपूर्वक शोध से गुजरा है, जिसके कारण ओप्पो ने प्रतिष्ठित टीयूवी रीनलैंड रिलायबल फोल्डिंग सर्टिफिकेशन हासिल कर लिया है। इस फोन को 600,000 बार फोल्ड करने के लिए हार्ड परीक्षण किया गया है। जो 16 वर्षों से अधिक के उपयोग के बराबर है, जो इसके लंबे समय और विश्वसनीयता को सुनिश्चित करता है। इस फोन को अलर्ट स्लाइडर के साथ पेश किया गया है। जो इस फोन की कार्यक्षमता को बढ़ाने का काम करेगा। अलर्ट स्लाइडर सुविधा की मदद से यूजर को डिवाइस को देखे बिना आसानी से इसे साइलेंट, वाइब्रेट और रिंग मोड के बीच स्विच करने की परमिशन देता है। स्पष्ट और अच्छे फीडबैक के साथ यह स्लाइडर फोन की अधिसूचना सेटिंग्स को नियंत्रित करने का एक आसान तरीका प्रोवइड करता है।
इस फोन में वाइब्रेशन की अनुपस्थिति का मतलब है फोन सायलेंट पर है, वाइब्रेशन की एक संक्षिप्त पल्स फोन के वाइब्रेशन मोड पर होने को इंडीकेट करती है। इसके अलावा लंबे समय तक वाइब्रेशन इस बात को इंडिकेट करता है कि फोन बजने के लिए तैयार है। यह आसान इंटरफ़ेस सूचनाओं को मैनेज करना आसान बनाता है। जिससे यूजर शानदार एक्सपीरियंस का आनंद ले सकें।

डिस्प्ले : प्रभावशाली , वर्सेटाइल और कोई क्रीज नहीं!
ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप ने फ्लिप फोन्स की दुनिया में एक अनोखा फीचर पेश किया है, जो 3.26 इंच के वर्टिकल कवर के साथ एक नया मानक स्थापित करता है। यह नई पद्धति न केवल क्रांतिकारी है बल्कि असाधारण रूप से वर्सेटाइल भी है। इसका एक साथ तीन विजेट को होस्ट करने का फीचर फोन को खोले बिना आवश्यक जानकारी तक जल्दी पहुंचने मदद करता है।
इसके अलावा, यह ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले का विकल्प प्रदान करता है। जो पूरी स्क्रीन तक फैला होता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि, यूजर को एक नज़र में सारी जानकारी मिल सके । हालांकि, जो चीज़ रियल में फाइंड एन3 फ्लिप को दूसरे फोन्स से अलग करती है, वह यह है कि यह लाइफ को आसान बनाने के लिए मुख्य स्क्रीन की क्षमता को बेहद सहजता से दिखाता है।
फाइंड एन3 फ्लिप यूजर्स को विजेट, 3डी इंटरैक्टिव, लाइव मौसम वॉलपेपर, जीआईएफ वॉलपेपर और एडिटेबल कवर स्क्रीन के साथ अपने अनुभव को पर्सनलाइज़ करने की क्षमता प्रदान करता है। जरूरत के अनुसार बदलने वाला इसका यह फीचर न केवल यूजर के अनुभव को बढ़ाता है, बल्कि डिवाइस की खूबसूरती को भी बढ़ाता है।
इसका कवर डिस्प्ले केवल शुरुआत है। एक बार जब आप इसे खोलते हैं, तो आंतरिक स्क्रीन 6.8 इंच के आंतरिक डिस्प्ले पर लगभग न दिखाई देने वाली क्रीज के साथ इसके अनुभव को एक पायदान और ऊपर ले जाती है। इसका आंतरिक प्रदर्शन देखने में अद्भुत है। बटर-स्मूथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सर्टिफिकेशन के साथ इसकी स्क्रीन पर किसी कंटेंट को देखना अपने आप में एक बेहतरीन अनुभव है। सबसे खास बात यह है कि, स्क्रीन पर कंटेंट के आधार पर 1Hz-120Hz के बीच रिफ्रेश करने की क्षमता के साथ आंतरिक डिस्प्ले भी पावर एफ़िशिएंट है। इससे भी खास बात यह है कि , 240Hz टच सैंपलिंग दर के साथ फाइंड एन3 फ्लिप एक ईस्पोर्ट्स-ग्रेड गेमिंग अनुभव से पीछे नहीं हटता है।
जो बात इसकी इंटरनल स्क्रीन को अनोखा बनाती है, वह इसकी लगभग अदृश्य क्रीज है, जो अधिकांश प्रतिद्वंद्वी फ्लिप फोन को प्रभावित करती है। दूसरे प्रतिद्वंद्वी फ्लिप फोन निर्माताओं के लिए इसकी फ्लेक्सियन हिंज की खासियत उनकी आंखों में चुभने वाली है, जो फोन के बंद होने पर स्क्रीन को एक आदर्श वाटर ड्रॉप के आकार में बदल देता है और इसके इनर डिस्प्ले में अधिक सूक्ष्म क्रीज कोण होता है, जो एक तरंग-मुक्त ग्लास का अनुभव प्रदान करता है।

कैमरे: असाधारण फ़्लिप फ़ोटोग्राफ़ी
ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप मोबाइल फोटोग्राफी की दुनिया में एक मील का पत्थर है, जो फोन जगत का पहला ट्रिपल-कैमरा फ्लिप फोन होने का दावा करता है। प्रतिष्ठित कैमरा ब्रांड हैसलब्लैड के सहयोग से विकसित यह फ्लिप फोन की कैटेगरी के अंदर कैमरा टेक्नॉलोजी के शिखर पर होने का प्रतिनिधित्व करता है और इसकी श्रेष्ठता स्पष्ट दिखाई देती है।
इस फोन के अनूठे कैमरा सिस्टम में 50MP Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा है, जिसे ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ अपग्रेड किया गया है। यह प्राइमरी कैमरा एक सूक्ष्म और व्यापक गतिशील रेंज का दावा करते हुए जीवंत और प्राकृतिक रंगों के साथ इमेजेस को कैप्चर करने की उल्लेखनीय क्षमता प्रदर्शित करता है। इसके अलावा, डिवाइस में 48MP Sony IMX581 अल्ट्रा-वाइड कैमरा है, जो 114-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FOV) की विशेषता रखता है, जो इसे बैकग्राउंड शोर को कम करते हुए अंधेरे में भी उत्कृष्ट फ़ोटोज़ कैप्चर करने में सक्षम बनाता है।
Find N3 Flip को जो बात किसी भी दूसरे फोन से अलग करती है, वह है इसका फ्रंट 32MP Sony IMX709 टेलीफोटो पोर्ट्रेट कैमरा जो 2X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है । इसका अद्भुत कैमरा 5X टेलीफोटो लेंस दूर से क्लोज़-अप कैप्चर करने के लिए उत्कृष्ट है। हाइब्रिड ज़ूमिंग के साथ इसके कैमरे फोटोग्राफी में नए ऑप्शंस खोलते है, जो इसे एक खास बहुमुखी कैमरा सिस्टम बनाता है, जो इससे पहले के फ्लिप फोन्स में नहीं थे ।

इसके अलावा इसके कैमरा सिस्टम का एक खास फीचर सेल्फी लवर्स के लिए बहुत स्पेशल है, क्योंकि यह कैमरा यूजर्स को इनोवेटिव फ्लेक्सफॉर्म कैमरे के माध्यम से अपनी रचनात्मक क्षमता को उजागर करने का अधिकार देता है, जिससे कवर स्क्रीन पर तस्वीरों को केवल हाथ हिलाकर हैंड्स-फ्री कैप्चर से सुविधाजनक तरीके से फोन को बिना खोले देखा जा सकता है।
फोन की यह बहुमुखी प्रतिभा ट्राइपॅड के प्रयोग से और अधिक बढ़ जाती है, जो फोन स्थिरता द्वारा आंशिक रूप से मोड़ने की सुविधा प्रदान करता है, जिससे लंबे-एक्सपोज़र शॉट्स, टाइम-लैप्स वीडियो और बहुत कुछ कैप्चर करने की सुविधा मिलती है। फाइंड एन3 फ्लिप इमेज प्रोसेसिंग के लिए ओप्पो के विटैलिटी इंजन का लाभ उठाता है, जिसके परिणामस्वरूप जीवंत लेकिन प्राकृतिक रंग और एक विस्तृत गतिशील रेंज मिलती है।
इसके अलावा हैसलब्लैड टीम द्वारा कैमरा सिस्टम की ट्यूनिंग एचएनसीएस, एक्सपीएएन क्लासिक रेट्रो स्टाइल मोड और मास्टर स्टाइल जैसी विशेष सुविधाएं लाती है, जो फोटोग्राफी के अनुभव को बढ़ाती है। इसके साथ ही फोन की क्षमताओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाती है।

धमाकेदार 'फ्लिप' प्रदर्शन
इस फ्लिप फोन के केंद्र में फ्लैगशिप-ग्रेड मीडियाटेक डाइमेंशन 9200 चिपसेट है , जो इस डिवाइस को चलाने वाले को पावरहाउस का अनुभव देता है। यह चिपसेट न केवल तेज और कुशल संचालन सुनिश्चित करता है, बल्कि एनर्जी और दक्षता भी सुनिश्चित करता है। यूजर कई ऐप्स पर बिना किसी समस्या से एक साथ कई कार्य कर सकते हैं, ग्राफिक्स गेमिंग सेशन का आनंद ले सकते हैं, यहां तक कि बिना किसी देरी के 4K वीडियो संपादित भी कर सकते हैं।
ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप दैनिक उपयोग में सहजता और दक्षता का स्तर प्रदान करता है, जो वास्तव में इसे खास बनाता है। इसकी डिज़ाइन और मजबूत कैमरा क्षमताओं को एक प्रदर्शन आधार के साथ एकीकृत किया गया है, जो त्रुटिहीन रूप से ट्यून किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप यह एक ऐसा गैजेट बनता है जो गति, बारीकी और शानदार कार्यक्षमता प्रदान करता है।
इस शक्तिशाली चिपसेट को कंप्लिमेंट करते हुए फाइंड एन3 फ्लिप पर्याप्त 12 GB एलपीडीडीआर 5एक्स रैम से लैस है और यूएफएस 4.0 स्टोरेज तकनीक का उपयोग करता है। ये अत्याधुनिक फीचर , मुख्य डिस्प्ले के अनुकूल 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलकर एक शानदार फ्लैगशिप प्रदर्शन प्रदान करते हैं जो फ्लिप फोन के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित करता है।

बैटरी लाइफ एक ऐसा क्षेत्र है, जहां फाइंड एन3 फ्लिप वास्तव में शानदार है। 4300mAh क्षमता वाली बैटरी के साथ यह फ्लिप फोन में अब तक देखा गया सबसे बड़ा पावर स्रोत है। यूजर अपने डिवाइस को एक बार चार्ज इसे एक दिन से ज्यादा इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि, इसकी बैटरी 44W SUPERVOOCTM फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जो फ्लिप फोन फॉर्म फैक्टर में सबसे फास्ट है।
इसकी बैटरी को 0% से 100% तक रिचार्ज होने में केवल 56 मिनट लगते हैं। 10 मिनट का चार्ज भी बैटरी को तेजी से 21% तक बढ़ा सकता है, जबकि 30 मिनट की चार्जिंग प्रभावी रूप से इसे 58% तक बढ़ा सकता है। इसका बैटरी मैनेजमेंट कौशल फाइंड एन3 फ्लिप को एक सच्चे पावरहाउस के रूप में स्थापित करता है, जो न केवल टॉप केटेगरी में लाता है, बल्कि सबसे अधिक मांग वाले यूजर्स के लिए अटूट स्थाईत्व भी प्रदान करता है।

हमारा फैसला
आज शायद ही हम किसी ऐसे स्मार्टफोन को देखते हैं, जिसके पास अपने सेगमेंट में हर तरह की क्षमताएं हों जो न केवल प्रतिद्वंद्वी फोन में मौजूद खामियों को दूर करता है, बल्कि स्टैंडर्ड को भी आगे बढ़ाता है और दूसरों के लिए एक नया मानदंड स्थापित करता है। फाइंड एन3 फ्लिप इस बात का प्रमाण है कि, आज स्मार्टफोन जगत में कितनी प्रतिस्पर्धा है और सबसे खास बात (जरूरी नहीं कि पहला) बनने की दौड़ में फाइंड एन3 फ्लिप अपने वर्टिकल कवर डिस्प्ले, फ्लैगशिप ट्रिपल कैमरा, बेहद खूबसूरत डिजाइन और सुपर-फास्ट चार्जिंग के साथ अब तक का सर्वश्रेष्ठ फ्लिप फोन होने का पुरस्कार प्राप्त करता है!
ओप्पो फाइंड एन3 फ्लिप दो रंगों- क्रीम गोल्ड और स्लीक ब्लैक में उपलब्ध है। स्मार्टफोन की कीमत 94,999 रुपये है, जिसे कैशबैक और इंसेंटिव के साथ महज 82,999 रुपये की आकर्षक कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह 22 अक्टूबर शाम 6 बजे से फ्लिपकार्ट, मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स और ओप्पो स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा भी ऐसे कई ऑफर हैं जिनका लाभ कस्टमर डिवाइस खरीदते समय उठा सकते हैं।

ऑफर
ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई कार्ड्स, बजाज फिनसर्व, टीवीएस क्रेडिट, कोटक बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज और मेनलाइन रिटेल आउटलेट्स से वन कार्ड पर 12,000 रुपये तक कैशबैक और 24 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही ओप्पो स्टोर, फ्लिपकार्ट के माध्यम से इस फोन की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और कोटक बैंक से 12,000 रुपये तक के कैशबैक के साथ 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का भी लाभ दिया जाएगा। वहीं ओप्पो अपने ग्राहकों को 8,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस का भी लाभ दे रहा है। यूजर खरीदारी की तारीख से 6 महीने तक एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट का लाभ भी उठा ले सकते हैं। यह ऑफर 29 अक्टूबर, 2023 तक खरीदारी पर मान्य है।
OPPO प्रीमियम सर्विस ऑफर
• फाइंड एन3 फ्लिप पर अंतरराष्ट्रीय वारंटी अधिकारों के साथ चिंता मुक्त यात्रा।
• रिफ्रेश सेवा यूजर को अपने स्क्रीन गार्ड और Find N3 Flip के बैक कवर को वारंटी अवधि के अंदर दो बार चेंज करने की परमिशन देती है।
• ओप्पो ने फाइंड एन3 फ्लिप की सेवा/रिपेयर के लिए EMI योजनाएं शुरू की हैं। ग्राहकों के पास अपनी सुविधानुसार EMI किस्त और अवधि तय करने का ऑप्शन होगा।
• एक्सिडेंटल डैमेज मामले में, ग्राहक डिस्प्ले की पहली रिपेयर पर 15% तक की छूट का लाभ ले सकता सकता है (नियम एवं शर्तें लागू)।
• यूजर व्हाट्सएप के माध्यम से ओप्पो विशेषज्ञों से जुड़कर एक-पर-एक सेवा का ऑनलाइन भी लाभ उठा सकते हैं।
• शिकायत के 72 घंटों के भीतर समस्याओं के समाधान के साथ 25,000+ भारतीय पिन कोड पर मुफ्त पिक-अप और ड्रॉप सुविधा उपलब्ध है।
• कुछ सेलेक्टेड सर्विस सेंटरों पर फ्लैश फिक्स कुछ चुनिंदा मुद्दों पर आपके फ्लिप डिवाइस के लिए 2 घंटे की रिपेयर का वादा करता है।


Click it and Unblock the Notifications








