जनवरी 2026 में खरीदने लायक 5 बेस्ट फोल्डेबल स्मार्टफोन, फीचर्स और कीमत जानें
फोल्डेबल स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉन्सेप्ट नहीं रहे, बल्कि 2026 में ये प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट का अहम हिस्सा बन चुके हैं। बड़ी डिस्प्ले, फ्लैगशिप परफॉर्मेंस और दमदार कैमरा के साथ ये फोन मल्टीटास्किंग और प्रोडक्टिविटी को नए लेवल पर ले जाते हैं। अगर आप जनवरी 2026 में फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये 5 बेस्ट ऑप्शन आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकते हैं।

🔹 Samsung Galaxy Z Fold7 (₹1,74,999)
Samsung Galaxy Z Fold7 इस समय सबसे प्रीमियम Android फोल्डेबल फोन में से एक है। इसमें 8.0-इंच का Foldable Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट से पावर्ड है और One UI 8 पर चलता है। कैमरा सेटअप में 200MP प्राइमरी, 10MP टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जबकि फ्रंट में 10MP सेल्फी कैमरा मिलता है। बैटरी के लिए इसमें 4400mAh बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग दी गई है।

🔹 Tecno Phantom V Fold 2 (₹99,999)
Tecno Phantom V Fold 2 उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है जो कम कीमत में फोल्डेबल फोन चाहते हैं। इसमें 7.85-इंच का Foldable LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1B कलर्स सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर पर चलता है और HiOS 14 Fold के साथ आता है। कैमरा सेटअप ट्रिपल रियर कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा के साथ दिया गया है। 5750mAh की बड़ी बैटरी इसे शानदार बैकअप देती है।
🔹 Google Pixel 10 Pro Fold (₹1,72,999)
Google Pixel 10 Pro Fold उन यूज़र्स के लिए है जो कैमरा और AI फीचर्स को प्राथमिकता देते हैं। इसमें 8.0-इंच का Foldable LTPO OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन Google Tensor G5 चिपसेट पर चलता है। कैमरा सेटअप में 48MP प्राइमरी, 10.8MP टेलीफोटो और 10.5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है, जबकि 10MP सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। इसमें 5015mAh बैटरी मिलती है।
🔹 Vivo X Fold 5 (₹1,49,998)
Vivo X Fold 5 एक कैमरा-फोकस्ड फोल्डेबल फोन है, जिसे Zeiss ऑप्टिक्स के साथ पेश किया गया है। इसमें ट्रिपल 50MP रियर कैमरा सेटअप और 20MP सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर चलता है। इसका 6.53-इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 5500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है, जो इसे आउटडोर यूज के लिए शानदार बनाता है।
🔹 OnePlus Open (₹1,09,999)
OnePlus Open उन लोगों के लिए है जो क्लीन सॉफ्टवेयर और संतुलित परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 7.82-इंच का LTPO3 Flexi-fluid AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो Dolby Vision, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट और OxygenOS 16 पर चलता है। कैमरा सेटअप में 48MP वाइड, 64MP टेलीफोटो और 48MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है, जो Hasselblad कलर कैलिब्रेशन के साथ आता है। इसमें 4805mAh बैटरी दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








